Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahakumbh Weather: दिन और रात के तापमान में काफी अंतर, तेज सतही हवाएं चलने की संभावना

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 09:17 PM (IST)

    महाकुंभ नगर में मौसम बदल रहा है। दिन में तापमान बढ़ रहा है जबकि रात में ठंडी हवाओं से हल्की ठंडक महसूस होगी। अधिकतम तापमान 27.9°C और न्यूनतम 15.4°C दर ...और पढ़ें

    बदलेगा महाकुंभ का मौसम - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    बदलेगा महाकुंभ का मौसम - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। शहर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर रात में ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट लाने की तैयारी में हैं।

    बुधवार शाम से शुरू हुई सतही हवाएं रात के तापमान को नीचे लाने में भूमिका निभाएंगी, लेकिन दिन के समय धूप खिली रहने से गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

    रात के तापमान में गिरावट

    बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। फरवरी के पहले सप्ताह में रात के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जाएगी, लेकिन दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ता जाएगा।

    तेज सतही हवाएं चलने की संभावना 

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सात फरवरी तक तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। आठ फरवरी से दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और 11 फरवरी तक यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    खबरें और भी

    हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा बना रह सकता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। सुबह और रात की हल्की ठंडक अभी बनी रहेगी, लेकिन दिन के समय तेज धूप से गर्मी का एहसास होगा। मौसम में यह बदलाव मौसमी बीमारियों को भी बढ़ा सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।