Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: संगम के तट पर उमड़ा आस्था का सागर, तस्वीरों में देखें Magh Mela के अनूठे रंग

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर पवित्र संगम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही भक्त घाटों पर पहुंचने लगे, और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मकर संक्रांति पर प्रयागराज संगम में लाखों ने डुबकी लगाई।

    2. भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता, मौसम रहा साफ।

    3. पुलिस ने भीड़ संभाली, संत-महात्माओं ने भी स्नान किया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मकर संक्रांति स्नान पर्व को आज मानते हुए भारी जनसमूह ने पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी। संगम और अन्य स्नान घाटों पर भोर से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.39 PM

    मौसम साफ है और कोहरा नहीं है। इसका पूरा फायदा उठाते हुए देश भर से आए भक्तों ने स्नान किया।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.48 PM

    अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है कि सुबह सात बजे तक दो लाख लोगों ने स्नान कर लिया, हालांकि प्रशासनिक आंकड़े आने अभी शेष हैं।

    magh

    घाट पर पुलिसकर्मियों ने लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अपनी अपनी टीम के साथ ड्यूटी निभाई।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.47 PM

    उधर जैसे ही भोर का अंधियारा छटा, भगवान सूर्यदेव ने अपनी लालिमा बिखेरते हुए दर्शन दिए तो स्नान करने वालों का उत्साह बढ़ गया। सूर्य देव को जल अर्पित करने, ओम सूर्याय नमः का जाप करते हुए स्नान करने वाले उमंग से भर गए।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.46 PM

    संगम नोज पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही डटे रहे और निगरानी तथा घाट खाली करने का निर्देश देते रहे। सुबह का उजाला होने तक स्नान शांतिपूर्ण तरीके से होता रहा।

    prayg

    पवित्र स्नान के दौरान देश के कई संत महात्माओं ने पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर संगम तट से कई अद्भुत तस्वीरें देखने को मिली।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.41 PM

    माघ मेले के दौरान पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाती महिला।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.49 PM (1)

    माघ मेले में संगम तट का अद्भुत नजारा।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 12.35.45 PM

    बड़ी संख्या में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।