विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News : चारपाई पर सो रही युवती रहस्यमय तरीके से गायब, खून के धब्बे मिले, परिवार के लोगों में अनहोनी की आशंका,

Published: Fri, 03 Oct 2025 12:55 PM (IST)

प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र के धमौइया गांव में युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिवार के अनुसार वह बरामदे ...और पढ़ें

प्रयागराज के सरायइनायत इलाके में युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने की पुलिस जांच कर रही है।
प्रयागराज के सरायइनायत इलाके में युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने की पुलिस जांच कर रही है।

संसू, हनुमानगंज‌‌ (प्रयागराज)। गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक युवती रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। धमौइया गांव में गुरुवार की रात वह घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह परिवार वालों ने उसे गायब देखा। चारपाई के नीचे खून के धब्बे पाए जाने से परिवार में किसी अनहोनी की आशंका व्याप्त है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह व सरायइनायत थानाध्यक्ष संजय गुप्ता पहुंचे। उन्होंने गहनता से जांच-पड़ताल करने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद पहुंची डाग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

यह भी पढ़ें- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बेती कोठी में किया शस्त्र पूजन, विजयदशमी पर्व पर भव्य आयोजन में जुटी भीड़

धमोइया गांव निवासी अशर्फीलाल साहू की 23 वर्षीय पुत्री अंजलि साहू व उसके माता-पिता गुरुवार रात घर के बरामदे में सोए हुए थे। बताया जाता है कि रात करीब दो बजे असर्फीलाल की नींद खुली तो अंजलि अपनी चारपाई पर नहीं थी। उन्होंने सोचा शायद बाथरूम गई होगी और वे फिर सो गए।

करीब एक घंटे बाद मां मनोरमा उठी तो उसने भी देखा कि बेटी अंजलि गायब थी। उसने अशर्फीलाल को जगाया तो पता चला वह रात दो बजे से ही चारपाई पर नहीं है। उसकी चारपाई के नीचे दो जगह खून के धब्बे देख परिवार के लोग घबरा उठे।

घर के अंदर तथा आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब अंजलि का कहीं नहीं पता चला तो अशर्फीलाल ने गांव के प्रधान को बुलाया और घटना की जानकारी दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

वहीं चारपाई के नीचे दो जगह खून के धब्बे पाए जाने से परिवार में किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। अशर्फीलाल की गांव में ही किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि दो बेटों और तीन बेटियों मे अंजलि सबसे छोटी है। उसने बीकाम की पढ़ाई की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।