विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए चली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पहले ही दिन चेनपुलिंग से विलंबित हुई; पांच मिनट रुकी रही

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Sat, 22 Aug 2026 05:20 PM (IST)

प्रयागराज से मुंबई के लिए पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ, जो चेनपुलिंग और छोटे प्लेटफॉर्म के कारण ...और पढ़ें

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

HighLights

  1. उत्तर मध्य रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज से शुरू हो गया है

  2. प्लेटफार्म 10 छोटा होने से ट्रेन के अंतिम दो डिब्बे स्टेशन सीमा से बाहर थे, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का सफर प्रयागराज जंक्शन से शुरू हो गया। शुक्रवार शाम 6:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए इसे रवाना किया गया। हालांकि चलते ही ही ट्रेन को जंजीर खींचकर रोक दिया गया। इससे विलंबित हुई। 

दो डिब्बों के यात्रियों को चढ़ने में हुई परेशानी

दरअसल, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी के कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही छूट गए थे, जिसके चलते गाड़ी लगभग पांच मिनट तक रुकी रही। प्लेटफार्म नंबर 10 छोटा होने के कारण ट्रेन के अंतिम दो डिब्बे प्लेटफार्म सीमा से बाहर रह गए, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

अनारक्षित श्रेणी में भीड़ नहीं होने से यात्रियों को आराम

यात्रियों ने मांग उठाई है कि इस लंबी दूरी की ट्रेन को प्लेटफार्म एक, चार या पांच से चलाया जाए। सफर के पहले दिन स्लीपर श्रेणी में शत-प्रतिशत सीटें भरी रहीं, जबकि 11 सामान्य (जनरल) डिब्बे होने से अनारक्षित श्रेणी में भीड़ नहीं दिखी और कई सीटें खाली रहने से यात्रियों का सफर आरामदायक रहा।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र मेल में अचानक टूटकर गिरी मिडिल बर्थ, नीचे बैठे यात्री घायल; छह सदस्यीय परिवार में मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जमा करने की अंतिम तिथि भी घोषित