Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NCR प्रयागराज मंडल के 16 रेलवे स्टेशनों पर सुधरेगी यात्री सुविधा, मिलेंगे आधुनिक खानपान और मल्टी-परपस स्टॉल

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:17 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 16 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। आधुनिक खानपान और मल्टी-परपस स्टॉल ई-नीलामी के माध्यम से स्थ ...और पढ़ें

    प्रयागराज जंक्शन की फाइल फोटो।

    प्रयागराज जंक्शन की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. ऑनलाइन होगी सभी खानपान और मल्टी-परपस स्टॉल की ई-नीलामी

    2. 31 जुलाई और तीन अगस्त को सुबह 11 बजे होगी ई-नीलामी प्रक्रिया

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। लाखों रेलयात्रियों को अब स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सामग्री और दैनिक जीवन में काम आने वाला आवश्यक सामान बेहद आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

    ई-नीलामी की सूचना जारी 

    इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (प्रयागराज) द्वारा रेलवे बोर्ड के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बहुउद्देशीय स्टॉल (मल्टी-परपस यूनिट्स) और खानपान स्टालों के आवंटन हेतु विस्तृत ई-नीलामी सूचना जारी की गई है।

    पांच वर्ष के लिए मल्टी परपस यूनिट लगेगी 

    आईआरईपीएस के ई-नीलामी मॉड्यूल के माध्यम से संचालित होने वाली इस पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए प्रयागराज मंडल के कुल 16 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अगले पांच वर्षों की लंबी अवधि के लिए नए खानपान स्टॉल और मल्टी-परपस यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। रेलवे प्रशासन की इस विशेष योजना का मुख्य ध्येय स्टेशन परिसर के भीतर यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे उनका रेल सफर न केवल सुचारू रहे बल्कि बेहद सुखद और यादगार भी बने।

    इन 16 प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

    रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित 16 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ये नई इकाइयां खोली जाएंगी। इसमें भरथना, खागा, सिराथू, दादरी, प्रयागराज जंक्शन, हाथरस, नैनी, भरवारी, मैनपुरी, फफूंद, प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़, मानिकपुर, विंध्याचल, फतेहपुर, सोनभद्र, खुर्जा, शंकरगढ़ जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी इस योजना का हिस्सा हैं।

    खबरें और भी

    प्लेटफार्म हो रहे चिह्नित

    इन सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी आवाजाही और दैनिक मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्लेटफॉर्म व चिन्हित स्थानों (लोकेशनों) पर स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। किस जगह और किस प्लेटफार्म पर यह लगाए जाएंगे, इसका चिह्नांकन किया जा रहा है। इससे स्टेशन के किसी भी हिस्से में मौजूद यात्री को तुरंत सुविधाएं मिल सकेंगी और भीड़भाड़ की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।

    सफर से जुड़े सभी सामान एक ही स्थान पर मिलेगा

    इन बहुउद्देशीय स्टालोंके शुरू होने से यात्रियों को अलग-अलग सामान के लिए स्टेशन के बाहर या इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही स्टॉल पर खानपान की वस्तुओं के साथ-साथ पैक्ड स्नैक्स, बोतलबंद मिनरल वाटर, समाचार पत्र, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, दवाइयां, मोबाइल एक्सेसरीज (जैसे चार्जर व इयरफोन) तथा अन्य जरूरी यात्रा सामान मिलेगा।

    रेलयात्रियों को सहूलियत होगी

    इसके अलावा, खानपान इकाइयों के माध्यम से ताजा, हाइजीनिक और निर्धारित मानक दरों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ यात्रियों को मिलेंगे, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवारों को काफी सहूलियत होगी।

    पारदर्शी ई-नीलामी व्यवस्था और समय-सारणी

    रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन खानपान और मल्टी-परपस स्टालों के आवंटन हेतु ई-नीलामी की प्रक्रिया दो अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 और 3 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस पूरी प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल और ऑनलाइन रखे जाने से जहां एक ओर आवंटन में पारदर्शिता बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर उच्च मानक और बेहतर सेवा देने वाले ऑपरेटरों का चयन हो सकेगा, जिससे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का स्तर ऊंचा रहेगा।

    यात्री सुविधाओं के मिलेगी सुविधा

    प्रयागराज मंडल का यह निर्णय केवल व्यावसायिक अनुबंध का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर यात्री सुविधाओं से जुड़ा एक बड़ा सुधारात्मक कदम है। प्रायः छोटे व मध्यम वर्ग के स्टेशनों पर यात्रियों को यात्रा के दौरान शुद्ध खानपान और आपातकालीन सामान ढूंढने में भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब इन स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से सर्वसुविधाजनक स्टॉल स्थापित होने से यात्रियों के समय और श्रम की बचत होगी, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलेंगे और रेलवे स्टेशनों का परिवेश भी अधिक व्यवस्थित तथा आधुनिक नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें- Indian Railways का रेलकर्मियों को तोहफा : 20 वर्ष सेवा पूरी करने पर HRMS से मिलेगा ऑटो ट्रांसफर, गृह जिले में जाना आसान

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज नगर निगम की लापरवाही, एक ही मकान का नंबर दो लोगों के नाम जारी किया, हजारों गृहस्वामी परेशान