Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीडीए दो आवासीय योजनाओं में तीन हजार भूखंडों की बिक्री करेगा, काश्तकारों से खरीदी जाएगी जमीन

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 21 Feb 2026 12:24 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत झूंसी और हेतापत्ती में मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत दो आवासीय योजनाएँ व ...और पढ़ें

    प्रयागराज में पीडीए की आवासीय योजना में भूखंडों की बिक्री की जाएगी।

    प्रयागराज में पीडीए की आवासीय योजना में भूखंडों की बिक्री की जाएगी। 

    HighLights

    1. प्रयागराज विकास प्राधिकरण अगले वित्तीय वर्ष से विकसित करेगा आवासीय योजना

    2. झूंसी और हेतापत्ती में आम लोग खरीद सकेंगे भूखंड, लोगों के लिए पार्क भी बनेगा

    3. मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत बनाई जा रही योजना, 2500 से 3000 करोड़ होंगे खर्च


    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) दो आवासीय योजना में तीन हजार से अधिक भूखंडों की बिक्री करेगा। झूंसी और हेतापट्टी में पीडीए आवासीय योजना विकसित करेगा। हेतापट्टी में 500 बीघा में योजना विकसित की जाएगी। इसके एक हजार से अधिक आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को तैयार किया जाएगा।

    झूंसी में एक हजार बीघा में आवासीय योजना

    पीडीए की ओर से गंगापार में झूंसी में एक हजार बीघा में आवासीय योजना विकसित की जाएगी। इसमें लगभग 2000 भूखंड तैयार किए जाएंगे। इसकी बिक्री आम लोगों को की जाएगी। आवासीय योजना में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। बड़े-बुजुर्गों को टहलने और बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सकेगी।

    काश्तकारों से जमीन अधिग्रहीत की जाएगी

    पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने आवासीय योजना को विकसित करने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। महायोजना 2031 के लिए बनाए गए मैक के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। झूंसी क्षेत्र के तीन गांव मुकुंदपुर,चकिया हिनौता और चक हिनौता में 1000 बीघा जमीन में आवासीय योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए पांच सौ से अधिक काश्तकारों से जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

    हेतापट्टी के तीन गांवों में पीडीए लेगी जमीन 

    हेतापट्टी के तीन गांव नीमीं खुर्द, नारायणपुर व एक अन्य गांव में 500 बीघा जमीन लगभग 200 से अधिक काश्तकारों से ली जाएगी। दोनों स्थानों पर विकसित की जाने वाली आवासीय योजना में 2500 से 3000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, और जानकारी लें यहां

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : ग्रुप बी पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा तिथि बदली, क्या है रेलवे बोर्ड का नया अपडेट?