Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में 400 अवैध रूप से संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी पीडीए के रडार पर, नोटिस जारी कर सील किए जाएंगे

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:37 PM (IST)

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 400 से अधिक अवैध कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर शिकंजा कस रहा है, जिनमें से 10 को सील किया जा चुका है। लखनऊ अग्निकां ...और पढ़ें

    प्रयागराज में अवैध रूप से संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी को पीडीए सील करेगा।

    प्रयागराज में अवैध रूप से संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी को पीडीए सील करेगा।

    HighLights

    1. पिछले चार दिनों में 10 कोचिंग सील की गई, 20 को दिया गया नोटिस

    2. अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित हुई आठ टीम

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद से प्रदेश भर में अवैध कोचिंग संस्थानों को ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अवैध कोचिंग संचालकों पर शिकंजा कसने लगा है। पिछले चार दिनों में 10 कोचिंग सील की गई है और 20 को नोटिस दिया जा चुका है।

    अवैध कोचिंग-लाइब्रेरी को पीडीए भेजेगा नोटिस 

    400 से अधिक बडे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी पीडीए के रडार पर हैं। एक सप्ताह के भीतर इन सभी को नोटिस जारी करके इन्हें सील करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। अवैध कोचिंग पर कार्रवाई के लिए पीडीए की ओर से जोन के अनुसार आठ टीमों का गठन किया जा चुका है।

    शहर में 3000 कोचिंग सेंट, 144 का ही पंजीकरण 

    शहर में तीन हजार से अधिक कोचिंग का संचालन नियम के विपरीत हो रहा है। हालांकि नगर निगम में महज 144 का ही पंजीकरण हुआ है। यह कोचिंग संचालक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों से मोटी फीस तो वसूलते हैं लेकिन नगर निगम में निर्धारित शुल्क नहीं जमा करते हैं।

    कोचिंग संस्थान नहीं दिखा सके मानचित्र 

    पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इन कोचिंग संस्थानों को मानचित्र दिखाने के लिए कहा गया है। मानचित्र नहीं दिखाया गया और न ही कोई जवाब उपलब्ध कराया गया। कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं तो कई में पार्किंग का कोई प्रबंध नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े किए जाते हैं। इस कारण से जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

    खबरें और भी

    इन इलाकों में अवैध कोचिंग सेंटरों की भरमार 

    सिविल लाइंस, कटरा, तेलियरगंज, एलनगंज, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, राजापुर, अशोक नगर, धूमनगंज, सुलेमसराय, शांतिपुमरम, फाफामऊ आदि क्षेत्रों में मानक के विपरीत कोचिंग का संचालन हो रहा है। पीडीए के सचिव विनीत कुमार सिंह का कहना है कि अवैध कोचिंग सेंटरों का सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों में नोटिस जारी करके सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी और प्रियंका का 19 जुलाई को प्रयागराज में संभावित आगमन, छात्रों से करेंगे संवाद; तैयारी शुरू

    यह भी पढ़ें- झटकों के बीच भी बनाए रखेगा संतुलन सेल्फ-बैलेंसिंग स्कूटर रोबोट, IIIT Prayagraj के शोधार्थियों ने विकसित की है तकनीक