Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, अब 30 जून तक अपने सहायक के साथ दे सकेंगे रेलवे की परीक्षा

    Updated: Sat, 02 May 2026 07:35 AM (IST)

    रेल मंत्रालय ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रेलवे परीक्षाओं में सहायक (स्क्राइब) संबंधी नियमों में बदलाव को 30 जून तक टाल दिया है। अब दिव्यांग उम्मीदव ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे की नौकरियों की तैयारी कर रहे देश के लाखों दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय ने रेलवे की परीक्षाओं में दिव्यांगों के लिए होने वाले बड़े बदलावों को फिलहाल 30 जून तक के लिए टाल दिया है।

    यानी रेलवे की आगामी आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (सीबीटी-वन) परीक्षा, असिस्टेंट लोको पायलट और जूनियर इंजीनियर परीक्षा में दिव्यांग अपने सहायक के साथ परीक्षा दे सकेंगे।

    नए नियम बनाए गए

    रेलवे ने भर्ती परीक्षा को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए नए नियम बनाए हैं। इसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपना "स्क्राइब" (सहायक) लाने के बजाय, परीक्षा एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए "स्क्राइब पूल" से मदद लेनी होगी। यानी रेलवे के पैनल से सहायक चुनना होगा। तकनीक और विशेष साफ्टवेयर का उपयोग करना होगा।

    नई व्यवस्था में एजेंसी द्वारा सहायक देने का प्रविधान है

    नई व्यवस्था में एजेंसी द्वारा सहायक देने का प्रविधान है, जिसकी तैयारी अभी पूरी नहीं है। अभ्यर्थियों को मिलने वाला प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय पहले की तरह जारी रहेगा।

    30 जून तक नया नियम लागू नहीं होगा

    देश भर के परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी "स्क्राइब पूल" तैयार करने में समय लग रहा है, जिसके चलते 30 जून तक नया नियम लागू नहीं होगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड के निर्देश के क्रम में दिव्यांगों को परीक्षा में पूर्ववत सुविधा मिलती रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी दक्षिणी बाईपास का काम शुरू: 169 करोड़ का बजट, 9 गांवों की जमीन पर 10 मीटर चौड़ी सड़क