विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम आवास योजना का लाभ पात्रों को ही मिलेगा, डूडा अब घर-घर जाकर लाभार्थियों का सर्वे कराएगा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 07 Nov 2026 07:02 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Nov 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों का चयन अब घर-घर जाकर सर्वे के माध्यम से होगा। यह पात्रता जांच तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

पीएम आवास शहरी के लिए प्रयागराज में 82 हजार लोगों ने आवेदन किया है।

पीएम आवास शहरी के लिए प्रयागराज में 82 हजार लोगों ने आवेदन किया है।

HighLights

  1. प्रयागराज में 82 हजार से अधिक लोगों ने पीएम आवास शहरी के लिए किया है आवेदन

  2. 400 से अधिक लोगों का मोबाइल नंबर है गलत, दूसरे चरण में आवेदकों की जांच होगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ किसी पात्र गरीब परिवार से छूट न जाए, इसके लिए डूडा अब घर-घर जाकर सर्वे कराएगा। तीन चरणों में होने वाले इस सर्वे के जरिए नए लाभार्थियों की पहचान के साथ ही पहले आवेदन कर चुके लोगों की पात्रता भी जांची जाएगी।

पहले चरण में ऑनलाइन आवेदकों का होगा सर्वे

पहले चरण में उन आवेदकों का सर्वे होगा, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन तो किया है, लेकिन उसमें मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किया है। दूसरे चरण में ऐसे आवेदकों की जांच की जाएगी, जिनके पास आवास निर्माण के लिए अपनी जमीन नहीं है। वहीं, तीसरे चरण में उन गरीब परिवारों को चिह्नित किया जाएगा, जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है।

82 हजार लोगों ने किया है ऑनलाइन आवेदन

जिले में अब तक करीब 82 हजार लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इनमें लगभग 22 हजार लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। इनमें से नौ हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा 15 हजार लाभार्थियों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।

गलत मोबाइल नंबर भी सर्वे में सही कराया जाएगा

डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को योजना का लाभ मिले इस उद्देश्य से घर-घर सर्वे कराया जाएगा। 400 से अधिक लोगों ने मोबाइल नंबर गलत डाला है उसे भी सर्वे के दौरान सही कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर्व पर घर लौटने की मारामारी, ट्रेनें फुल व बसों में भी जगह नहीं; स्पेशल ट्रेन व अतिरिक्त बसें भी कम पड़ रही

यह भी पढ़ें- UP जीआईसी शिक्षकों की पदोन्नति में नियमित कोटा की अनदेखी, एलटी शिक्षकों में पनप रहा आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।