पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं वंदे भारत स्लीपर की तस्वीरें, इस पोस्ट को 22 लाख लोग देख चुके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई प्रयागराज के रास्ते वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही वंदे भारत स्लीपर की फोटो। साभार: रेलवे
HighLights
प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली-वाराणसी ट्रेन की इन तस्वीरों पर यात्रियों ने उत्साहित प्रतिक्रिया दी
लिखा- यात्री मुंबई-बेंगलुरु, काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर से विश्वस्तरीय यात्रा का आनंद ले सकेंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। देश में आधुनिक और आरामदायक रेल सफर के नए युग की शुरुआत को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट को 22 लाख (2.2 मिलियन) से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों यात्रियों ने इस पर अपनी उत्साहित प्रतिक्रियाएं दी हैं।
साझा तस्वीरों में ट्रेन ट्रैक पर रफ्तार भरते दिखी
प्रधानमंत्री ने लिखा कि अब यात्री मुंबई-बेंगलुरु और काशी (वाराणसी)-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर से विश्वस्तरीय यात्रा का आनंद ले सकेंगे। साझा की गई तस्वीरों में ट्रेन को प्रयागराज से आगे ट्रैक पर रफ्तार भरते देखा जा सकता है।
तस्वीरों में आकर्षक बनावट को भी दिखाया गया
इसके अलावा कोच के आधुनिक इंटीरियर, आरामदायक बर्थ और आकर्षक बनावट को भी बारीकी से दिखाया गया है। डिजिटल प्लेटफार्म पर तेजी से प्रसारित हो रहीं ये तस्वीरें यात्रियों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।