प्रतापगढ़ DM हुए भावुक, खुद अपनी गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी को घर तक छोड़ा, सम्मान से नम हुईं आंखें
प्रतापगढ़ के विकास भवन सभागार में सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पांडेय को भावुक विदाई दी गई। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने स्वयं अपनी गाड़ी चलाकर लालमणि प ...और पढ़ें

सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पांडेय व उनके परिवार के साथ प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी। फोटो : वीडियो ग्रैव
HighLights
विकास भवन सभागार में सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पांडेय को दी गई विदाई
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। यह सम्मान सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पांडेय को जीवन भर याद रहेगा। रिटायरमेंट होने के बाद गुरुवार को विकास भवन सभागार में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इतना ही नहीं खुद डीएम शिव सहाय अवस्थी इतने भावुक हो गए कि उन्होंने खुद अपनी गाड़ी चलाकर लालमणि पांडेय को उनके घर तक छोड़ा।
तारीफ के लोगों ने बांधे पुल
जब डीएम उनके घर पहुंचे तो परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के मुहल्लेवासियों ने लालमणि पांडेय का भव्य स्वागत किया। साथ ही ऐसा सम्मान देने वाले जिलाधिकारी के भी तारीफ के पुल बांधे। वहीं प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी ऐसे व्यक्तित्व की तारीफ की।
अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मान
विकास भवन सभागार में सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ सहायक लालमणि पांडेय का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार कर्मचारियों की सेवाएं प्रशासन के लिए अमूल्य होती हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा व एडीएम वित्त एवं राजस्व आदित्य प्रजापति ने भी उनके कार्यों की सराहना की।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।