म्योहाल, लोक सेवा आयोग, महर्षि भरद्वाज चौराहा सहित 12 स्थानों से हटेंगे टेबल टाॅप स्पीड ब्रेकर, जाम से मिलेगी राहत
प्रयागराज के म्योहाल, लोक सेवा आयोग समेत 12 प्रमुख चौराहों से टेबल टाॅप स्पीड ब्रेकर हटाए जाएंगे। यह फैसला यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से न ...और पढ़ें

प्रयागराज शहर स्थित हिंदू हॉस्टल चौराहे पर बना टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर। जागरण
HighLights
कुंभ 2019 के पहले प्रयागराज में बनाए गए थे टेबल टॉप ब्रेकर
दो फेज में चौराहों पर बने टेबल टाॅप को हटाने की तैायरी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। म्योहाल, लोक सेवा आयोग और महर्षि भरद्वाज चौराहा सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर बनाए गए टेबल टाॅप (स्पीड ब्रेकर) को अब हटाने की योजना बनाई जा रही है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साढ़े सात मीटर की लंबाई वाले टेबल टाॅप को हटाया जाएगा। चौराहों और सड़कों पर बने टेबल टाॅप को दो फेज में हटाने की योजना बनाई जा रही है।
पीडीए ने बनवाए थे स्पीड ब्रेकर
कुंभ 2019 के पहले इन टेबल टाॅप को बनाने के लिए दो से ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खर्च की गई थी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग सात वर्ष पहले प्रमुख चौराहों और सड़कों के टेबल टाॅप बनाया गया था।
जाम से राहत को बनाया गया था टेबल टॉप
शुरुआत में जब टेबल टाॅप बनाया जा रहा था तो अधिकारियों का दावा था कि इससे मार्ग दुर्घटना में कमी आएगी और जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। हालांकि अब अधिकारियों का मानना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर टेबल टाॅप बनने से गाड़ियां तेजी से क्रास नहीं हो पाती है जिससे जाम लगता है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आने वाले कुछ महीनों पर शहर के प्रमुख चौराहों पर बनाए गए टेबल टाॅप को हटा दिया जाएगा।
12 चौराहों पर बने हैं स्पीड ब्रेकर
शहरी क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने के लिए चौराहों पर बनाए गए टेबल टाॅप को हटाया जाएगा। इसे हटाने की प्रक्रिया दो फेज में होगी। पहले फेज में म्योहाल, लोक सेवा आयोग, महर्षि भरद्वाज चौराहा सहित शहर के 12 चौराहों पर बने टेबल टाॅप हटाया जाएगा। इनके स्थान पर हल्का ब्रेकर बनेगा।
खबरें और भी
क्या बोले पीडीए अपाध्यक्ष?
इन चौराहों पर बने टेबल टाॅप के हटाए जाने से चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। पीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि कौन से चौराहे व सड़क पर टेबल टाॅप हटाना है, इन तमाम बिंदुओं पर सटीक कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट रखा जाएगा।
शहर के प्रमुख चौराहों पर बने टेबल टाॅप को हटाने की योजना बनाई जा रही है। कंसल्टेंट से सुझाव लिया जाएगा उसके बाद फेज के अनुसार टेबल टाॅप हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों मंडलायुक्त के साथ बैठक भी हो चुकी है।
- ऋषिराज, पीडीए उपाध्यक्ष।