Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में गंगापार और यमुनापार के 150 तालाब बनेंगे मॉडल, बायो-फिल्टर से साफ किया जाएगा पानी

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:54 PM (IST)

    प्रयागराज में गंगापार और यमुनापार के 150 तालाबों को मॉडल बनाने की तैयारी है। इनमें खोदाई, साफ-सफाई और जलशोधन के इंतजाम किए जाएंगे। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. 150 तालाबों को मॉडल बनाने की तैयारी।

    2. खोदाई, साफ-सफाई और जलशोधन के इंतजाम।

    3. 'मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी' अभियान के तहत।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार व यमुनापार के 150 तालाबों को मॉडल बनाने की तैयारी है। खोदाई और साफ-सफाई से लेकर अन्य कार्य तालाबों में कराए जाएंगे। इसके अलावा तालाबों से जुड़ी नालियों में जलशोधन का इंतजाम भी किया जाएगा।

    पंचायती राज विभाग की ओर से मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 23 ब्लॉकों के करीब 150 तालाबों को चिन्हित किया गया है। राज्यवित्त आयोग की निधि के बजट से इनका कायाकल्प कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों की ओर से अस्तित्व खोते जा रहे तालाबों की खोदाई और सफाई कराई जाएगी। इससे उन्हें नया जीवन मिलेगा।

    मॉडल तालाबों से जुड़ी नालियों में फिल्टर चैंबर बनाए जाएंगे। यह फिल्टर चैंबर नालियों के सहारे तालाब में आने वाली प्लास्टिक, पॉलीथिन, कपड़े आदि कचरे को रोकेंगे। इसके अलावा इन नालियों में बायो फिल्टर सिस्टम बनाया जाएगा। इस सिस्टम के तहत नालियों में गिट्टी और रेत की परतें बिछाई जाएंगी, जो पानी का साफ करेगी।

    केली सहित कई पौधे ऐसे हैं जो प्राकृतिक रूप से पानी को शोधित करते हैं। इन पौधों को भी नाली में लगाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि कई ब्लॉकों में तालाबों को माडल बनाने का काम शुरू हो गया है। सभी एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को जल्द से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के खान ग्लोबल क्लासेज में मिली खामी, PDA ने किया सील, बिहार के चर्चित खान सर का है कोचिंग सेंटर

    खबरें और भी