धनतेरस पर PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 25 लोगों ने फ्लैट की रजिस्ट्री कराई, 70 ने बुक किए
धनतेरस पर पीडीए की 6 आवासीय योजनाओं में लोगों ने संपत्ति खरीदने में उत्साह दिखाया। इस शुभ दिन 25 फ्लैटों ...और पढ़ें

धनतेरस पर PDA के फ्लैटों की रजिस्ट्री व बुक कराने वालों की भीड़ कार्यालय में जुटी रही।
HighLights
धनतेरस पर संपत्ति खरीदने का उत्साह, अभिजीत मुहूर्त में भूखंड की रजिस्ट्री को उमड़ी भीड़
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में शुभ दिन फ्लैट को लेकर उत्साह
धनतेरस के शुभ दिन फ्लैटों की बुकिंग का यह अब तक का सबसे अच्छा आंकड़ा रहा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। धनतेरस पर आज शुक्रवार को सोने-चांदी और वाहनों की खरीदारी के साथ ही संपत्ति में निवेश को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिखा। शुभ मुहूर्त में फ्लैट और भूखंड की रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
रजिस्ट्री को करीब 10 दिन पहले ही स्लॉट बुक कराया था
फ्लैट और भूखंड की रजिस्ट्री कराने के लिए करीब 10 दिन पहले ही लोगों ने स्लॉट बुक करा लिए थे। अभिजीत मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की छह आवासीय योजनाओं में धनतेरस पर 25 से अधिक लोगों ने फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई, जबकि 70 लोगों ने नए फ्लैट बुक किए।
खरीदारों को ऑनलाइन आवंटन पत्र भी जारी
प्राधिकरण की ओर से खरीदारों को ऑनलाइन आवंटन पत्र भी जारी कर दिए गए। धनतेरस के दिन फ्लैटों की बुकिंग का यह अब तक का सबसे अच्छा आंकड़ा रहा। पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि धनतेरस पर कई लोगों ने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की इच्छा जताई थी। इसके लिए पहले से स्लाट बुक किए गए थे। शुक्रवार को तय समय पर लोगों ने पहुंचकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने बताया कि छह आवासीय योजनाओं के फ्लैटों की बुकिंग में भी तेजी आई है।
संपत्ति खरीदना, निवेश करना लोग शुभ मानते हैं
धनतेरस पर संपत्ति खरीदना और उसमें निवेश करना लोग शुभ मानते हैं। यही वजह रही कि त्योहार के दिन भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सिविल लाइंस में इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।