Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के 50 हजार किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित, किसी का खतौनी में नाम नहीं तो किसी में गड़बड़ी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में लगभग 50 हजार किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं, क्योंकि राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण कई किसानों का नाम खतौनी में नहीं है या खतौनी ...और पढ़ें

    प्रयागराज में राजस्व विभाग की लापरवाही से हजारों किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    प्रयागराज में राजस्व विभाग की लापरवाही से हजारों किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. राजस्व विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे किसान

    2. फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आने वाले दिनों में फार्मर रजिस्ट्री को कृषि जुड़ी हर योजना का मुख्य आधार बनाने की तैयारी है। जिस किसान की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, वह किसी योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। फिर चाहे बात खाद और बीज की बात हो या सम्मान निधि और छूट पर कृषि यंत्र लेने की। इसके बावजूद 50 हजार से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह राजस्व विभाग की लापरवाही है।

    किन लोगों की बनती है फार्मर रजिस्ट्री

    दरअसल, फार्मर रजिस्ट्री सिर्फ उन्हीं की बनती है, जिनके नाम पर खेत हों। अक्सर लोगों को वरासत में खेत, भूमि आदि संपत्ति मिलती है। तहसीलों की ओर से वरासत दर्ज की जाती है। तब कहीं संबंधित शख्स का नाम खतौनी में आता है।

     तहसीलों का लगा रहे चक्कर

    मनौरी के फूलचंद्र, टिकरी कछार के राजेश कुमार, हजारी और पूरा मुफ्ती के संजय कुमार ने बताया कि वरासत के लिए कई महीनों से परेशान हैं। आवेदन किया था, लेकिन अब तक खतौनी में उनका नाम नहीं आया। इसी तरह अन्य तमाम किसान तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। तमाम किसान ऐसे हैं, जिनकी खतौनी में नाम गलत हैं। किसी के आधार कार्ड में गड़बड़ी है। इसकी वजह से वह भी इससे वंचित है। इसकी वजह से उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है।

     15 अव्रैल तक अभियान चलाने का आदेश है

    जिले में 5.17 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। अभी तक 4.66 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनी है। अन्य किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अटकी हुई है। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने सोमवार से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाने का आदेश दिया है। गांव-गांव शिविर लगाए जाएंगे। इसमें कृषि विभाग के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे। उपनिदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आम जन के लिए अच्छी खबर, नजूल भूमि के सत्यापन में नहीं लगेंगे महीनों; अब ऑनलाइन होंगे आवेदन तो होगी सुविधा

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज एक्सप्रेस व लालगढ़ ट्रेन को सूबेदारगंज स्टेशन से चलाने की तैयारी, कई अन्य गाड़ियों के समय व ठहराव में होगा बदलाव

    prayagraj 50000 person unable to farmer registry due to revenue department negligence