Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज एक्सप्रेस अब जंक्शन से नहीं, सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी; रेलवे ने कर ली है तैयारी

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 01:13 PM (IST)

    प्रयागराज जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के चलते प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस को सूबेदारगंज स्टेशन से चलाने की तैयारी है। कई अन्य मेल और एक्सप् ...और पढ़ें

    प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन। की फाइल फोटो।

    प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन। की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. जंक्शन पर सिटी साइड में होने वाले बिल्डिंग पुनर्विकास को लेकर बनाया प्रस्ताव

    2. कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय और ठहराव में रेलवे करेगा बदलाव

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी की वीआइपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस फिर से सूबेदारगंज स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ लालगढ़ एक्सप्रेस भी सूबेदारगंज से चलेगी। यह बदलाव प्रयागराज जंक्शन पर सिटी साइड में होने वाले बिल्डिंग पुनर्विकास को लेकर प्रस्तावित है।

    जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण शुरू होगा

    प्रयागराज जंक्शन को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक बनाने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने एक निर्णायक कदम उठाने की तैयारी पूरी कर ली है। स्टेशन के कायाकल्प और पुनर्विकास कार्य को नई गति देने के लिए आगामी 15 अप्रैल से जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण का श्रीगणेश किया जाएगा।

    महायोजना के लिए रेलवे का ब्लूप्रिंट 

    इस महायोजना के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक विस्तृत ब्लूप्रिंट (रूपरेखा) तैयार किया है, जिसके तहत मुख्य स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से अन्य उपनगरीय स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की योजना है।

    यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता : डीआरएम 

    प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल के अनुसार, विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण की निर्बाध गति को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी क्रम में प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित करने की प्रबल संभावना है। इसके लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

    खबरें और भी

    अन्य ट्रेनों के समय व ठहराव में भी बदलाव संभव 

    डीआरएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त कई अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की दुविधा न हो, इसके लिए माघ मेले के दौरान अपनाई गई सफल प्रबंधन प्रणाली को फिर से लागू किया जाएगा।

    रेल यात्रियों की सहजायता करेगी समर्पित टीम

    स्टेशन पर एक समर्पित टीम की तैनाती की तैयारी है जो प्रवेश से लेकर निकास तक यात्रियों की हर संभव सहायता करेगी। चूंकि पुनर्विकास के अगले चरण में प्लेटफार्म नंबर एक के पास स्थित पुरानी इमारत को ढहाया जाना है, इसलिए वहां से चलने वाली गाड़ियों को दूसरे प्लेटफार्मों या स्टेशनों पर शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गई है ताकि निर्माण कार्य की वजह से परिचालन प्रभावित न हो।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के हथिगहां में दो पक्षों के मामूली विवाद में बवाल, मारपीट-आगजनी और पथराव में कई लोग घायल

    यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री के मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो और युवकों को किया गिरफ्तार, यूपी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला