Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के हथिगहां में दो पक्षों के मामूली विवाद में बवाल, मारपीट-आगजनी और पथराव में कई लोग घायल

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 12:39 PM (IST)

    प्रयागराज के गंगापार स्थित हथिगहां गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें मारपीट, पथराव और आगजनी हुई। आक्रोशित लोगों ने एक ...और पढ़ें

    प्रयागराज के गंगापार स्थित हथिगहां में हुई घटना में जलाया गया ट्रैक्टर। जागरण

    प्रयागराज के गंगापार स्थित हथिगहां में हुई घटना में जलाया गया ट्रैक्टर। जागरण

    HighLights

    1. आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर और एक डिलीवरी वैन में आग लगा दी

    2. नवाबगंज थाने की पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया, गांव में फोर्स तैनात

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव में रविवार रात दो पक्षों में हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। मारपीट के साथ ही पथराव किया गया। ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। बवाल से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए।

    पूलिस बोली- क्रास रिपोर्ट दर्ज होगी

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस में किसी प्रकार स्थिति को काबू में किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी जा रही है और इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    बीज भंडार की दुकान चलाने वाले से कहासुनी हुई थी

    हथिगहां गांव निवासी कालीशंकर हथिगहां बाजार में बीज भंडार की दुकान चलाते हैं। रविवार रात कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लोग इकट्ठा हो गए और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।

    गांव में दहशत का माहौल

    इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर और एक डिलीवरी वैन में आग लगा दी। डिलीवरी वैन के पीछे के हिस्से में लगी आग खुद बुझ गई, जबकि ट्रैक्टर अधिकांश रूप से जल गया। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

    खबरें और भी

     नवाबगंज इंस्पेक्टर बोले- जांच की जा रही

    सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह की और अनहोनी न हो। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी जा रही है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जब्त नकली नोट का नमूना और इलेक्ट्रानिक उपकरण फोरेंसिक लैब भेजा, आरोपितों पर कसेगा शिकंजा

    यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री के मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो और युवकों को किया गिरफ्तार, यूपी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला