Prayagraj Ammonia Gas Incident : साथियाें की मौत पर मजदूरों का आधे घंटे जमकर बवाल, आक्रोश में रोकी एंबुलेंस, किया पथराव
Prayagraj Ammonia Gas Incident प्रयागराज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित मजदूरों ने एंबुलेंस को रोककर पथराव किया और ...और पढ़ें

Prayagraj Ammonia Gas Incident प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर मलाक हरहर में कोल्ड स्टोर में हादसे के बाद घायलों को ले जाते पुलिसकर्मी। जागरण
HighLights
तीन लाशों को वापस लाने पर अड़े रहे मजदूर
पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे एंबुलेंस से भिजवाए दो शव
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Ammonia Gas Incident पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में सोमवार दोपहर हुए हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जमकर बवाल हुआ। एंबुलेंस में रखकर पुलिसकर्मियों ने दो शवों को पोस्टमार्टम हाउस ले जाना चाहा तो आक्रोशित मजदूर आगे खड़े गए।
गंगापार के मलाक हरहर में हादसा
प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर गंगापार इलाके के मलाक हरहर में चंदापुर गांव के सामने स्थित अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने और कोल्ड स्टोर की छत गिरने के बाद हादसा हुआ। दर्जनों मजदूर दब गए और कई झुलस भी गए। हादसे के बाद पुलिस पर आरोप लगाया कि शवों को ले जा रही है। यही कारण था आक्रोश का।
पुलिस समझाने लगी तो पथराव किया
Prayagraj Ammonia Gas Incident मजदूरों ने एंबुलेंस को रोक दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। मजदूर नंदन, नोखेलाल बोले कि तीन लाशें पहले ही जबरन ले जा चुके हो, दो और ले जा रहे हो। हमारे लोगों की लाशों को जबरदस्ती ले जा रहे हो, ले जाओ जला दो, हम कुछ नहीं कहेंगे। यह जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित मजदूरों को समझाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। हालांकि, अन्य मजदूरों ने पत्थरबाजी करने वालों को रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को पीछे करते हुए तेजी से एंबुलेंस को निकलवाया।
मलबा हटाने पर दबे मजदूर नजर आने लगे
Prayagraj Ammonia Gas Incident जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ तो उसमें दबे मजदूर नजर आने लगे। एंबुलेंस से घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाना शुरू किया गया। इसी बीच एक एंबुलेंस को बड़ी संख्या में मजदूरों ने घेर लिया। भीतर एक पुलिसकर्मी बैठा था। मजदूरों एंबुलेंस का गेट खोलने लगे, लेकिन वह भीतर से बंद था। चालक को नीचे उतरने को कहा।
खबरें और भी
हमारे तीनों साथियों की लाश वापस ले आओ...
Prayagraj Ammonia Gas Incident यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और मजदूरों को हटने को कहा। जिस पर मजदूरों ने कहा कि उनके तीन साथियों की लाश तो जबरदस्ती ले जा चुके हो, दो और भी ले जा रहे हो। हमारे तीनों साथियों की लाश को यहां वापस ले आओ। उस समय पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी, इसलिए भीड़ को संभालने में दिक्कत हो रही थी। इसी बीच पत्थरबाजी भी कर दी गई।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ तितर-बितर किया
करीब दस मिनट में ही सोरांव, नवाबगंज, होलागढ़ व मऊआइमा, थरवई थाने की फोर्स आ गई। इसके बाद एंबुलेंस को घेरकर खड़े मजदूरों को पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए तितर-बितर करना शुरू किया। एंबुलेंस को वहां से निकलवाया। इसके बाद मजदूरों को समझाया गया कि अगर वह ऐसा करेंगे तो जिनकी जान बचने वाली होगी, वह भी मृत हो जाएंगे। जिनकी मौत हुई है, उनके शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। कहीं और नहीं ले जाया गया है। यह सब सुनकर मजदूर शांत हो गए।