Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज जंक्शन पर ATVM से निकला फर्जी टिकट, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी; क्या डिजिटल हेराफेरी का मामला?

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 03:56 PM (IST)

    प्रयागराज जंक्शन पर विजिलेंस टीम ने टिकट बिक्री में फर्जीवाड़े का राफाश करने के लिए छापेमारी की। ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से क्लोन या फर्ज ...और पढ़ें

    प्रयागराज जंक्शन पर सतर्कता दल ने एटीवीएम के जरिए फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी की।

    प्रयागराज जंक्शन पर सतर्कता दल ने एटीवीएम के जरिए फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी की।

    HighLights

    1. विजिलेंस टीम ने टिकट बिक्री में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी की

    2. 'क्लोन' या फर्जी टिकट निकालकर रेलवे के राजस्व को चूना लगाने की आशंका जताई गई

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे विजिलेंस (सतर्कता विभाग) की टीम ने टिकट बिक्री में एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करने के लिए औचक छापेमारी की। मामला आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से जुड़ा है, जहां से 'क्लोन' या फर्जी टिकट निकालकर रेलवे के राजस्व को चूना लगाने की आशंका जताई जा रही है।

    सीनियर डीसीएम की मौजूदगी में जांच

    विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर सीनियर डीसीएम समेत वाणिज्य विभाग के तमाम बड़े अधिकारी डटे रहे। बताया जा रहा है कि टीम को सूचना मिली थी कि जंक्शन पर लगी किसी एटीवीएम मशीन के जरिए छेड़छाड़ कर टिकट निकाले जा रहे हैं। जांच के दौरान टीम के हाथ एक ऐसा टिकट लगा है, जिसे 'नकली' बताया जा रहा है। इस टिकट के डेटा और सुरक्षा मानकों में चालाकी से बदलाव किए गए हैं।

    पकड़ा गया 'नकली' टिकट, सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल

    सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए टिकट में डिजिटल हेराफेरी के पुख्ता संकेत मिले हैं। विजिलेंस अधिकारी फिलहाल इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं कि क्या सिस्टम को हैक किया गया है या फिर इसमें किसी विभागीय कर्मचारी या निजी वेंडर की मिलीभगत है। हालांकि, अधिकारी अभी 'वेट एंड वाच' की मुद्रा में हैं। विजिलेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम साक्ष्य जुटा रहे हैं। तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह खेल कितने समय से चल रहा था।"

    अभी जांच जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा

    उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस टीम जंक्शन पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच में तथ्य सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।" फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस विशिष्ट एटीवीएम मशीन से यह फर्जीवाड़ा हुआ है‌।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोर में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से 15 मजदूर दबे; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम, निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कई किमी वाहन फंसे