Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में आधी रात असलहाधारियों का आतंक, पुराना मकान और चार दुकानों को किया जमींदाज; फायरिंग कर फैलाई दहशत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 02:41 PM (IST)

    प्रयागराज के करछना में हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात को डीहा गांव में आतंक मचाया। पुराने मकान और चार दुकानों को गिरा दिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी क ...और पढ़ें

    प्रयागराज में करछना के डीहा गांव में असलहाधारियों का तांडव, मकान और दुकानें जमींदोज किया। जागरण

    प्रयागराज में करछना के डीहा गांव में असलहाधारियों का तांडव, मकान और दुकानें जमींदोज किया। जागरण

    HighLights

    1. यमुनापार में करछना के डीहा गांव में फैलाया आतंक

    2. बैकहो लोडर लेकर पहुंचे थे, पुलिस पहुंची तो फरार

    संसू,जागरण, करछना (प्रयागराज)। यमुनापार के करछना स्थित डीहा गांव में शुक्रवार आधी रात को 15 से 20 की संख्या में पहुंचे असलहाधारियों ने आतंक फैलाया। बैकहो लोडर (बुलडोजर) की मदद से बाजार में पुराना मकान और चार गुमटी दुकानों को धराशायी कर दिया। बाजार से थोड़ी दूर नहर पर जाकर हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।

    सहकारी समिति का भवन था

    बताया जाता है कि डीहा गांव में पहले पुरानी साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर हो चुका था। सहकारी समिति को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस भवन में गांव के राज प्रताप सिंह रह रहे थे। बगल में ही नन्हे निषाद ने पान की गुमटी खोली थी। बगल में हरी लाल यादव, बाबा दिन सोनकर व प्रदीप शर्मा ने भी गुमटी खोली थी।

    पुलिस ने फायरिंग से किया इंकार

    शुक्रवार रात 12 बजे के करीब 15-20 की संख्या में पहुंचे कुछ लोगों ने बैकहो लोडर (बुलडोजर) की मदद से मकान को धराशायी कर दिया उसके बगल में रखी चारों गुमटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। बाजार में रहने वाले लोगों ने देखा तो करछना पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी लोग थोड़ी दूर नहर पर जाकर वहां पर हवाई फायरिंग की। बताया जाता है कि रामगढ़ में भी एक मकान को धराशाई किया गया है। करछना थाना प्रभारी का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- शाइन सिटी के सीएमडी के UAE में पकड़े जाने से ठगी के शिकार लोगों को उम्मीद, मिल सकती है गाढ़ी कमाई की रकम

    यह भी पढ़ें- गद्दारी मतलब...मौत या जेल, साइबर अपराधी ने मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी; वाट्सएप पर काल करके दी धमकी

    खबरें और भी