Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश शुरू है, सीटों की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में यहां जानें

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 31 Jan 2026 02:31 PM (IST)

    प्रयागराज के आश्रम पद्धति विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 421 सीटों पर दाखिले होंगे, जिनमें एससी-एसटी के लिए ...और पढ़ें

    आश्रम पद्धति के विद्यालयों में प्रवेश शुरू, प्रयागराज के चार स्कूलों में 421 विद्यार्थी दाखिला लेंगे।

    आश्रम पद्धति के विद्यालयों में प्रवेश शुरू, प्रयागराज के चार स्कूलों में 421 विद्यार्थी दाखिला लेंगे।

    HighLights

    1. समाज कल्याण विभाग से संचालित चार स्कूलों में 421 विद्यार्थी लेंगे दाखिला

    2. एससी-एसटी की 257, ओबीसी की 94 और सामान्य वर्ग की 70 सीटें आरक्षित

    3. अभिभावकों की सहूलियत के लिए आनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगले शैक्षिक सत्र के लिए जनपद के सभी चार आश्रम पद्धति के विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह से नौ तक कक्षाओं की 421 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले लिए जाएंगे। इसमें 257 सीटें एससी-एसटी, 94 सीटें ओबीसी और 70 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। अभिभावकों की सहूलियत के लिए आनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है।

    जिले में कहां-कहां हैं आश्रम पद्धति विद्यालय

    समाज कल्याण विभाग की ओर से कोरांव, सुरवल सहनी, खांई करछना में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (आश्रम पद्धति) विद्यालय और कौड़िहार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इनमें शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह, सात, आठ और कक्षा नौ में 421 सीटों पर दाखिले होने हैं।

    20 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन 

    आश्रम पद्धति के स्कूलों में 85 फीसद सीटों पर ग्रामीण और 15 फीसदी सीटों पर शहरी क्षेत्र के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इन पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। आफलाइन आवेदन के लिए संबंधित विद्यालयों से आवेदन पत्र दिए जाएंगे और जमा होंगे। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट ats.upsdc.gov.in up पर भी आवेदन होंगे।

    प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को होगी

    आवेदनों के परीक्षण के बाद 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों की सूची 23 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।

    खबरें और भी

    आश्रम पद्धति विद्यालयों में आरक्षित हुई सीटें

    विद्यालय                    कुल सीटें       एससी    एसटी   ओबीसी   सामान्य
    आश्रम पद्धति विद्यालय    कोरांव           109      65       28        16
    आश्रम पद्धति विद्यालय    सुरवल सहनी    91       66       13        12
    आश्रम पद्धति विद्यालय    खांई करछना    121     59        34        28
    आश्रम पद्धति विद्यालय    कौड़िहार        100      67       19        14

    पात्र विद्यार्थियों का होगा चयन 

    जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल का कहना है कि आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले होंगे। 23 मार्च तक सारी प्रक्रिया पूरी कर पात्र विद्यार्थियों का चयन कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अधिकारियों-कर्मचारियों की दूसरी पत्नी की संतान को भी अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वर्षों से जर्जर 150 सड़कें व गलियां 100 करोड़ रुपये से दुरुस्त होंगी, शहरवासियों का आरामदायक होगा आवागमन