यूपी जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभिषेक को गोल्ड व आदर्श, रूद्र, पल्लवी को सिल्वर मेडल, प्रयागराज में जुटे एथलीट
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 60वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रयागराज समेत कई जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कि ...और पढ़ें

HighLights
- चंदौली, उन्नाव, मथुरा, इटावा, जीबी नगर, वाराणसी,अलीगढ़, शामली, लखनऊ, सहारनपुर को स्वर्ण
- मथुरा, कानपुर देहात, मेरठ, अमराेहा, फरोजाबाद,प्रतापगढ़, बरेली, मीरजापुर ने भी जीता सोना
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 14 से 16 सितंबर तक 60वीं यूपी स्टेट जूनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रदेश के सभी 75 जिलों से आए एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और इनके बीच प्रयागराज के खिलाड़ियों ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को प्रयागराज के साथ चंदौली, उन्नाव, मथुरा, इटावा, जीबी नगर, वाराणसी,अलीगढ़, शामली, लखनऊ, सहारनपुर, मथुरा, कानपुर देहात, मेरठ, अमराेहा, फरोजाबाद, प्रतापगढ़, बरेली, मीरजापुर के खिलाड़ियों को स्वर्णिम सफलता मिली। इसमें प्रयागराज के अभिषेक कुमार ने लड़कों के 16 और अंडर शाट पुट में 15.33 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

आदर्श सिंह ने लड़कों के 20 और अंडर 400 मीटर हर्डल्स में 54.97 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी तरह, रुद्र नारायण पांडेय ने लड़कों के अंडर 23 उम्र वर्ग के शाट पुट स्पर्धा में 15.94 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि पल्लवी सिंह ने लड़कियों के (अंडर 16) वर्ग में शाट पुट में 10.57 मीटर के साथ रजत पदक जीता। आकाश यादव ने भी शाट पुट में 14.21 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
.jpg)
5,000 मीटर रेस वाक (पुरुष अंडर 18) में ऋषु प्रजापति (चंदौली) ने स्वर्ण, अभय प्रसाद (गाजीपुर) ने रजत और सत्यम विश्वकर्मा (संत कबीर नगर) ने कांस्य पदक हासिल किया। 3000 मीटर रेस वाक (महिला अंडर 18) में सरोजनी (उन्नाव) ने पहला, पूर्वाशा पाणिगोत्रा (मेरठ) ने दूसरा और कोमल (कौशांबी) ने तीसरा स्थान पाया।
खबरें और भी
3,000 मीटर दौड़ (पुरुष अंडर 20) स्पर्धा में सचिन यादव (चंदौली) ने स्वर्ण, राम मिलन निषाद (लखीमपुर-खीरी) और रामरतन सिंह (मथुरा) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। 3000 मीटर दौड़ (महिला अंडर 20) स्पर्धा में सोनिया उपाध्याय (मथुरा) शीर्ष पर रहीं। श्रद्धा पटेल (चंदौली) ने रजत और कोमल पटेल (वाराणसी) ने कांस्य पदक जीता।
200 मीटर दौड़ (पुरुष अंडर 20) में विकेश कुमार सिंह (जीबी नगर) चैंपियन बने, नीरज राज (सीतापुर) ने द्वितीय और उमेश साहनी (गोरखपुर) ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ (पुरुष अंडर 23) स्पर्धा में मोहन कुमार (अलीगढ़) विजेता रहे, जबकि विजय कुमार (मेरठ) द्वितीय और सोनू चौधरी (बुलंदशहर) तृतीय स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तर जीवित माता या पिता सरकारी नौकरी में तो मृतक आश्रित में नियुक्ति नहीं मिलेगी, इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला
शाट पुट (पुरुष अंडर 18) में अखंड प्रताप सिंह (लखनऊ) ने 18.57 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। ध्रुव चहल (अमरोहा) और अभय त्यागी (बागपत) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए। शाट पुट (पुरुष अंडर 20) स्पर्धा में अनुज कुमार (सहारनपुर) ने 18.43 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान पाया। सार्थक सिंह (अमेठी) और सुजल कुमार (अमरोहा) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शाट पुट (पुरुष अंडर 23) में भरत कुमार अत्री (मथुरा), रुद्र नारायण पांडेय (प्रयागराज), प्रियांश देओल (अमरोहा) ने क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर कब्जा किया। शाट पुट (महिला अंडर 23) में झलक चहल (अमरोहा) ने 14.00 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
लंबी कूदी (पुरुष अंडर 18) में शिवम यादव (फिरोजाबाद) ने 7.44 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद अरमान (प्रतापगढ़) 7.20 मीटर और उज्ज्वल सिंह (वाराणसी) 7.07 मीटर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद (पुरुष अंडर 20 ) में मोहम्मद तौसीफ (प्रतापगढ़) ने 7.36 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। अभिषेक यादव (इटावा) विमल सिंह (आगरा) क्रमशः रजत और कांस्य पदक विजेता रहे।
400 मीटर हर्डल्स (पुरुष अंडर 20 ) में अमित कुमार (मथुरा) ने स्वर्ण पदक जीता, आदर्श सिंह (प्रयागराज) ने रजत और विशु राठी (सहारनपुर) ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर हर्डल्स (पुरुष अंडर 23) में साहिल राज (मीरजापुर) ने पहला, रजत कुशवाहा (यूपी-एसोसिएशन) ने दूसरा, सूरज कुमार (रायबरेली) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (पुरुष अंडर 18) स्पर्धा में जमील अली (वाराणसी) ने पहला, हरित चौधरी (वाराणसी) दूसरा और सनी विकल (मेरठ) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार सचिव, आयोजन सचिव मो. रुस्तम खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान कंपटीशन टेक्निकल डेलीगेट राजन भाटिया, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विनय जायसवाल, अन्नू, आफिसियल में रणविजय सिंह, विनोद सिंह, अशोक तिवारी, अंशू राय, शिवम सिंह, एके राय, सत्येंद्र कुमार शामिल। अतिथियों का स्वागत उपक्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने किया।