Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बिशप और उसके बेटे समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:43 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मोरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान और सचिव राकेश चत्री के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया ग ...और पढ़ें

    बिशप और उसके बेटे समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा। AI जेनेरेटेड फोटो

    बिशप और उसके बेटे समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. बिशप मोरिस एडगर दान, बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म आरोप।

    2. पूर्व प्रिंसिपल की शिकायत पर प्रयागराज में मुकदमा।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द गिरफ्तारी संभव।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मोरिस एडगर दान, उसके बेटे एलन दान और संस्था के सचिव राकेश चत्री के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोप में मुकदमा लिखा गया है।

    एक स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की बात भी कही जा रही है।

    एफआईआर के मुताबिक, पूर्व प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि बिशप, उसके बेटे और सचिव पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। तलाकशुदा महिला होने के कारण उसका नाजायज फायदा उठाते हुए अपने-अपने ऑफिस में बुलाकर गलत तरीके से छूते थे। धमकाते थे कि अगर बात नहीं मानेगी तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

    अक्सर छेड़खानी व गंदी हरकत करते थे। इसकी जानकारी पूर्व पति को भी थी। नौकरी जाने के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। तब बिशप समेत अन्य लोग यह भी कहते कि उच्चाधिकारियों को संतुष्ट नहीं करने पर भी नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

    मोरिस एडगरदान ने फोन करके राकेश चत्री के घर जाने के लिए कहा और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि तीनों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। लगातार शारीरिक व मानसिक शोषण से वह परेशान हो गई। तब थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में रोड रेज का बड़ा मामला, यशोदा नगर बाईपास के पास डबल मर्डर, बाइक टकराने पर पिता-पुत्र को चाकूओं से गोदकर मार डाला

    खबरें और भी