Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 से कम बच्चों के नए नामांकन वाले 512 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, प्रयागराज के बीएसए ने की कार्रवाई

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 19 Jul 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 512 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जहाँ 10 से कम नए बच्चों का नामांकन हुआ है। इन स्कूलों को तीन दिन के ...और पढ़ें

    बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 5% बढ़ाने का निर्देश है।

    बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 5% बढ़ाने का निर्देश है।

    HighLights

    1. तीन दिन के भीतर संबंधित स्कूल के संपूर्ण स्टाफ से मांगा गया स्पष्टीकरण

    2. शंकरगढ़ के सबसे अधिक 56 और करछना के 54 स्कूलों में कम पंजीयन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या पिछले वर्ष की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक करने का निर्देश है। अब तक जनपद के स्कूलों में यह लक्ष्य हासिल होता नहीं दिख रहा है। अब तक सिर्फ 59,874 नए नामांकन हुए हैं। सत्र 2025-26 में यह आंकड़ा 87429 था। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 512 ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजा है जहां 10 से भी कम नए प्रवेश हुए हैं।

    इन विकास खंडों के स्कूलों को नोटिस 

    जिन स्कूलों को नोटिस दी गई हैं, उनमें बहादुरपुर विकास खंड के 17, बहरिया के 12, भगवतपुर के 11, चाका के छह, नगर क्षेत्र के नौ, धनूपुर के 14, हंडिया के 14, होलागढ़ के 21, जसरा के 25 स्कूल हैं। शंकरगढ़ के 56, करछना के 54 स्कूलों को नोटिस दी गई है। कौधियारा के 19, कौड़िहार प्रथम के आठ, कोरांव के 37, मांडा के 24, मऊआइमा के 20, मेजा के 25, फूलपुर के 21, प्रतापपुर के 26, सहसों के 18, सैदाबाद के 25, सोरांव के सात, श्रृंगवेरपुर के 17, उरुवा के 26 स्कूल इस सूची में शामिल हैं।

    उरुवा के दो स्कूलों में एक भी नए प्रवेश नहीं 

    उरुवा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुंवरपट्टी द्वितीय और समहन द्वितीय में एक भी प्रवेश नहीं हुआ है। अन्य विकासखंडों में भी ऐसे ही दो चार स्कूल हैं जहां कोई नया पंजीयन नहीं हुआ। बीएसए ने पत्र जारी कर कहा है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ नामांकन में वृद्धि करते हुए अपना स्पष्टीकरण दें। बताएं कि आपके विद्यालय का नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर न्यून क्यों है, तीन दिन के भीतर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- प्रदेश में 4,157 वकीलों के खिलाफ 5,056 आपराधिक मामले, 105 वकीलों की डिग्री फर्जी ; इलाहाबाद HC के सख्त निर्देश

    यह भी पढ़ें- Allahabad High Court : कैपिंग प्रणाली पर रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय से मांगा स्पष्टीकरण, छात्र की याचिका पर निर्देश

    खबरें और भी