बनारस का 28, गोरखपुर का 12 रुपये बढ़ा किराया, कांवर यात्रा के तहत 30 जुलाई से डायवर्ट होंगी रोडवेज बसें
कांवर यात्रा के कारण प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर रूट पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ गया है। 30 जुलाई तक रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को 12 से 28 रु ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कांवर यात्रा के कारण रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट।
प्रयागराज से वाराणसी, गोरखपुर रूट पर किराया बढ़ा।
30 जुलाई तक फाफामऊ पुल से चलेंगी बसें।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन में कांवर यात्रा शुरू होने से पहले कांवरियों को असुविधा से बचाने के लिए 30 जुलाई तक रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों के किराये में 12 रुपये से लेकर 28 रुपये तक की वृद्धि होगी।
वाराणसी की दूरी 126 किमी है, जो फाफामऊ के रास्ते जाने 144 किमी हो जाएगी। इससे साधारण बस का किराया जो अभी 197 रुपये है, वह अब बढ़कर 225 रुपये हो जाएगा। यानी यात्री को 28 रुपये अधिक देने होंगे। गोरखपुर की दूरी 294 किमी से बढ़ कर 303 किमी हो जाएगी। यात्रियों को 428 रुपये के बजाय 440 रुपये चुकाने होंगे। जौनपुर, आजमगढ़, शाहगंज, टांडा, गाजीपुर और देवरिया जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त पैसे देने होंगे।
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट में वादकारियों को 1 अगस्त से फोटो एफिडेविट बनवाना पड़ेगा महंगा, देना पड़ेगा अधिक शुल्क
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक, रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवर यात्रा के कारण झूंसी पुल से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके चलते बसें फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद सेतु के रास्ते आवागमन करेंगी। इससे गंतव्य की दूरी, समय और किराया बढ़ जाएगा।