जनगणना 2027 : जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर से, 16 नवंबर से स्वगणना होगी शुरू
प्रयागराज में जनगणना 2027 का दूसरा चरण 1 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें 16 नवंबर से स्वगणना आरंभ की जाएगी। ...और पढ़ें

दूसरे चरण की जनगणना को लेकर प्रयागराज में अधिकारी तैयारी कर रहे हैं।
HighLights
प्रयागराज में दूसरे चरण की जनगणना की तैयारी शुरू
पहले नक्शे भरे जाएंगे, मास्टर ट्रेनर की होगी ट्रेनिंग
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनगणना 2027 का दूसरा चरण एक दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए 16 नवंबर से स्वगणना आरंभ की जाएगी। पहले नक्शे भरे जाएंगे। मास्टर ट्रेनर चयनित किए जा चुके हैं जिनकी ट्रेनिंग लखनऊ में होगी। मास्टर ट्रेनर ही फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित करेंगे।
इसे लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह की अध्यक्षता में संगम सभागार में हुई जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के तैयारियों की प्रगति की समीक्षा हुई। इस जिला स्तरीय बैठक में सभी चार्ज अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ने हिस्सा लिया।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण (सूचीकरण एवं मकानों की गणना) सबंध में पापुलेशन कवरेज के प्रगणक ब्लाक, जिस एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लाक) में 850 से ज्यादा पापुलेशन (जनसंख्या) हो, उस एचएलबी को सब ईबी ब्लाक का गठन करने का चार्ज अधिकारियों को एक्सल शीट पर ईबी गठन के निर्देश दिए गए।
जनगणना के डीसीएचबी. फील्ड कार्य के लिए सभी चार्जों में लगाए गए कार्मिक को स्वीकृत धनराशि को नियमानुसार प्राप्ति, विवरण अभिलेखों के रखरखाव के लिए कहा गया। द्वितीय चरण के लिए चाजों के द्वारा प्रगणक-सुपरवाइजर के डिटेल एक्सल शीटट पर तैयार करते हुए कंट्रोल रजिस्टर को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य 15 सितंबर जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिला स्तरीय एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों के फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर, प्रगणक के प्रशिक्षण के संबंध में कार्य योजना तैयार करने को कहा गया। इस चरण के लिए माह में सेवानिवृत्त-स्थानांतरण अथवा असाध्य रोग से पीड़ित कर्मचारियों की सूचना एवं प्रगणक-सुपरवाइजर व फील्ड ट्रेनर की सूचना निर्धारित प्रारूप पर दी जाएगी।
