Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन में जहाज पर ड्रोम हमले में प्रयागराज का क्रू मेंबर लापता, परिजनों ने PM मोदी से लगाई गुहार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:34 PM (IST)

    यूक्रेन में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले के बाद प्रयागराज के क्रू मेंबर रामचंद्र दुबे लापता हो गए हैं। ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यूक्रेन में व्यापारिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद प्रयागराज के क्रू मेंबर रामचंद्र दुबे लापता हो गए हैं। कंपनी की ओर से जानकारी मिलने के बाद परिवार परेशान हो गया।

    बड़े भाई मुक्तेश्वर ने अपने चाचा समेत तीन लोगों के साथ दिल्ली पहुंचकर दूतावास में संपर्क किया। साथ ही पीएमओ और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

    झूंसी क्षेत्र के नीबी कला गांव निवासी रमेश चंद्र दुबे रिटायर फौजी हैं। उनके दो बेटों में छोटा रामचंद्र दुबे है। एक साल पहले रामचंद्र ने डेलोशिप मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी में नाविक की नौकरी शुरू की। 25 जुलाई 2026 को रामचंद्र ने अपनी मां कल्पना दुबे से बातचीत की थी।

    अधिवक्ता अनुज पांडेय ने बताया कि 26 जुलाई को डेलोशिप कंपनी के एक कर्मचारी ने फोन किया। बताया कि 25 जुलाई को जहाज ओडेसा बंदरगाह के पास था।

    चार भारतीय ब्लैक सी में कूद गई

    इसी दौरान रूसी ड्रोन से हमला हुआ तो चार भारतीय क्रू मेंबर ब्लैक सी में कूद गए। यूक्रेन नेवी ने दो को तो बचा लिया, जबकि रामचंद्र समेत दो क्रू मेंबर लापता हो गए।

    अनुज का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय को संकटकालीन याचिका भेजी। हालांकि कंपनी अथवा सरकार की तरफ से अधिकृत सूचना नहीं दी गई है।

    अलग-अलग माध्यम से जानकारी मिली। तब रामचंद्र के बड़े भाई मुक्तेश्वर समेत तीन लोग दिल्ली पहुंचे हैं।

    बड़े भाई ने बताया कि उन्होंने दिल्ली स्थित यूक्रेन दूतावास से संपर्क किया है। उधर, पूरा परिवार रामचंद्र की कुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात से 1914 जैसे हालात, रूस-ईरान के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे यूक्रेन-इजरायल और अमेरिका?