Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम की मार विमान सेवा पर भी, प्रयागराज से दिल्ली की उड़ान रद, एयरपोर्ट पर यात्री हए परेशान, जताई नाराजगी

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 15 Dec 2025 08:19 PM (GMT+05:30)

    खराब मौसम के चलते प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। उन्हें उड़ान रद्द होने की स ...और पढ़ें

    मौसम की मार की वजह से प्रयागराज-दिल्ली विमान सेवा रद होने से सोमवार को यात्री परेशान हुए।

    मौसम की मार की वजह से प्रयागराज-दिल्ली विमान सेवा रद होने से सोमवार को यात्री परेशान हुए।

    HighLights

    1. सोमवार को इंडिगो की उड़ान छह ई-2270 रद रही

    2. यात्री मुआवजा देने व दूसरी फ्लाइट प्रबंध करने पर अड़े

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम का प्रभाव विमानों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। सोमवार को इंडिगो की उड़ान छह ई-2270 रद रही। दिल्ली से इंडिगो का विमान दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरकर यहां 2.30 बजे आता है और यहां से दोपहर 3.10 बजे उड़ान भरकर शाम 4.35 बजे दिल्ली पहुंचता था। हालांकि सोमवार को यह उड़ान रद कर दी गई।

    उड़ान रद होने की सूचना यात्रियों को नहीं मिली। इसका नतीजा यह हुआ कि कई यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। जब उन्हें पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है तो यात्रियों ने विरोध जताया। कहा कि उन्हें कोई मैसेज नहीं भेजा गया था, जिसके कारण वह एयरपोर्ट आए।

    यात्री मुआवजा देने व दूसरी फ्लाइट का प्रबंध करने पर अड़े रहे, हालांकि उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इस विमान में दोनों ओर से लगभग 250 यात्रियों की बुकिंग थी और सभी को परेशान होना पड़ा। वहीं इंडिगो की मुंबई उड़ान विलंबित रही।

    दोपहर में 1.30 बजे की जगह 1.40 बजे रवाना हई। वहीं इंडिगो की बेंगलुरु और अकासा एयर की मुंबई उड़ान अपने समय पर संचालित हुई। एयरपोर्ट पर तीन विमानों से 444 यात्रियों आए और 650 गए। यानी कुल छह उड़ान से 1094 यात्रियों का आवागमन हुआ।

    खबरें और भी