प्रयागराज में 20 वर्ष बाद भी 700 लोगों को भूखंडों पर कब्जा नहीं, PDA नए प्लाटों को बेचने की कर रहा तैयारी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में 20 वर्ष पहले भूखंड खरीदने वालों को अभी तक कब्जा नहीं मिला है, जिससे लगभग 700 आवंटी परेशान हैं। ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के आवासीय योजनाओं में आवंटित भूखंडों पर वर्षों से लोगों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
HighLights
150 प्लाटों की बिक्री के लिए पीडीए जल्द निकालेगा विज्ञापन
आवंटियों को पीडीए की आवासीय योजनाओं में कब्जा नहीं मिला
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में लोग आंख मूंद कर बिना किसी डर के जमीन खरीद लेते हैं। उम्मीद रहती है कि बिना किसी विवाद के खुद का मकान आसानी से बन जाएगा। लेकिन समय बीतने के साथ अब लोगों का विश्वास पीडीए से भी उठने लगा है,
भूखंडों पर कब्जे के लिए अधिकारियों का लगा रहे चक्कर
पीडीए से मोहभंग का कारण 22 से 25 वर्ष पहले खरीदे गए भूखंडों पर आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पाना है। कब्जा पाने के लिए आवंटी पीडीए के अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वहीं अलग-अलग आवासीय योजनाओं में 150 भूखंडों की बिक्री केे लिए पीडीए जल्द ही विज्ञापन निकालने की तैयारी कर रहा है।
इन आवासीय योजनाओं में कब्जे को लोग परेशान
शहर के कालिंदीपुरम, पीपल गांव, नीम सराय, देव प्रयागम झलवा, गंगा दर्शन, शांतिपुरम आदि आवासीय योजनाओं में लगभग 700 से अधिक आवंटियों को कब्जा नहीं मिला है। इसमें से 172 आवंटियों की ओर से भूखंड उपलब्ध कराने के लिए पीडीए में आवेदन किया है।
पीडीए सिर्फ दे रहा आश्वासन
आवंटी मनोज श्रीवास्तव, रानू सिंह, रशित लाल, दीपेंद्र मिश्र आदि लोगों ने बताया कि भूखंड नहीं मिलने की शिकायत पीडीए उपाध्यक्ष के अलावा मंडलायुक्त से कई बार की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कब्जा न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी किया जा रहा है हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आवंटियों ने बताया कि भूखंड देने के बजाय पीडीए की ओर आश्वासन दिया जा रहा है।
खबरें और भी
पीडीए की आवासीय योजनाओं में जमीन खरीदने वालों को कब्जा मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। आवासीय योजनाओं में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करके आवंटियों को नियम के अनुसार कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- ऋषिराज , पीडीए उपाध्यक्ष