विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूखंडों पर अवैध कब्जा हटाने के लिए पीडीए कराएगा लैंड आडिट, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी होगी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 24 Apr 2026 04:38 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अपनी आवासीय योजनाओं में भूखंडों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मई से नोटिस ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण आवासीय योजनाओं के भूंखडों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाएगा।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण आवासीय योजनाओं के भूंखडों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाएगा।

HighLights

  1. प्रयागराज में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मई से नोटिस भेजने की शुरू होगी प्रक्रिया

  2. कालिंदीपुरम, शांतिपुरम, देव प्रयागम् झलवा, सुलेमसराय आवासीय योजनाओं में है अवैध कब्जा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं के भूंखडों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। किसी भूखंड पर मकान बन गया है तो किसी पर बाउंड्री बनाकर कब्जा किया गया है।

अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस दिया जाएगा 

भूखंडों पर से अवैध कब्जा को मुक्त कराने के लिए पीडीए जल्द ही सभी आवासीय योजनाओं में लैंड आडिट कराएगा। लैंड आडिट के उपरांत अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पीडीए की ओर से अवैध कब्जा करने वालों को मई से नोटिस भेजा जाएगा।

पात्र आवंटी भूखंडों पर कब्जा लेने को भटक रहे

पीडीए की आवासीय योजना में जमीन खरीदने वाले लगभग 700 आवंटी कब्जा पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं,वहीं 200 बीघा से अधिक जमीन पर एक हजार से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कालिंदीपुरम,शांतिपुरम, देव प्रयाग झलवा,पीपल गांव,सुलेमसराय आदि आवासीय योजना की जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।

क्या कहते हैं पीडीए सचिव?

इस संबंध में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि कुछ आवासीय योजनाओं में लैंड आडिट कराने की प्रक्रिया शुरू है जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद नियम के अनुसार लैंड खाली कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे का समर गिफ्ट: प्रयागराज-छिवकी से होकर गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, सफर से पहले यहां देखें टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे से UP के तीर्थ सर्किट को मजबूती, कई धार्मिक स्थल की कनेक्टिविटी