जमीन की पैमाइश के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत लेने वाला लेखपाल निलंबित, प्रयागराज डीएम ने की कार्रवाई
प्रयागराज सदर तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जमीन की पैमाइश के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल सुशील शुक्ला को डीएम ने न ...और पढ़ें

प्रयागराज सदर तहसील में शिकायत सुनते डीएम मनीष कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी। जागरण
HighLights
सदर तहसील दिवस में लेखपाल के निलंबित करके जांच एडीएम सिटी को सौंपी
हटवा के एक व्यक्ति ने जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत लेने का लगाया था आरोप
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज सदर तहसील के रिश्वतखोर लेखपाल पर गाज गिर गई है। डीएम ने उसके खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच एडीएम को सौंप दी है।
रुपये भी लिए और जमीन की नाप भी नहीं की
सदर तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें लेखपाल सुशील शुक्ला के खिलाफ हटवा के अबु हुजैफा ने शिकायत किया कि जमीन की पैमाइश के लिए उसने पांच लाख रुपये रिश्वत लिया और नाप भी नहीं की। आरोप लगाया कि लेखपाल ने विपक्षी से मिलीभगत कर लिया।
डीएम ने लेखपाल के खिलाफ जांच एडीएम को सौंपी
इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल लेखपाल सुशील शुक्ला को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को इस मामले की जांच सौंप दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।