Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिव की साधना में लीन प्रयागराज के डॉक्टरों ने साइकिल से निकाली कांवर यात्रा, काशी विश्वनाथ का करेंगे जलाभिषेक

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के डॉक्टरों ने सावन में काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए साइकिल से कांवर यात्रा निकाली। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के 'टू व्हील्स थ्रिल' ग्रुप ...और पढ़ें

    प्रयागराज से वाराणसी के लिए साइकिल से कांवर यात्रा पर जाने को तैयार डॉक्टर। जागरण

    प्रयागराज से वाराणसी के लिए साइकिल से कांवर यात्रा पर जाने को तैयार डॉक्टर। जागरण

    HighLights

    1. दशाश्वमेध घाट से गंगाजल पात्रों में भरकर हर-हर महादेव का लगाया जयकारा

    2. इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य हुए शामिल

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन के महीने में भगवान शिव की साधना और जलाभिषेक के लिए डॉक्टरों ने शनिवार को प्रयागराज से वाराणसी के लिए साइकिल यात्रा निकाली। इसमें इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए।

    एएमए भवन से भोर में निकले डॉक्टरों ने पहले तो दशाश्वमेध घाट से गंगाजल लेकर वाराणसी रवाना हो गए। एएमए के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई। हर-हर महादेव का घोष करते हुए डॉक्टरों को टू व्हील्स थ्रिल ग्रुप आगे बढ़ गया।

    धार्मिक अवसर हो या फिर राष्ट्रीय पर्व। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों की इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। एसोसिएशन का अपना एक साइकिल ग्रुप है जो कि प्रत्येक सप्ताह किसी जगह साइकिल से जाते हैं। लोगों को सेहत का संदेश देते हैं कि आधुनिक जमाने में जबकि ज्यादातर घरों लग्जरी गाड़ियां हैं फिर भी कम से कम एक घंटे साइकिल चलाना चाहिए।

    यह ग्रुप विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा भी साइकिल से ही करता है। शृंगवेरपुर धाम, वाराणसी, चित्रकूट समेत आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों पर यह ग्रुप साइकिल चलाते हुए जा चुका है। हर साल सावन के महीने में डॉक्टरों का साइकिल दल टू व्हील्स थ्रिल, प्रयागराज वाराणसी जाता है।


    गुड मॉर्निंग नहीं, हर-हर महादेव

    डॉक्टर जब भोर में एएमए भवन पहुंचे तो एक दूसरे का अभिवादन रोज की तरह गुड मॉर्निंग से नहीं बल्कि हर-हर महादेव बोलकर किया। डॉक्टरों ने एक-दूसरे का साइकिल यात्रा में स्वागत किया। वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना देकर रवाना किया।

    खबरें और भी

    इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के टू व्हील्स थ्रिल ग्रुप में डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. सुभाष चन्द्र वर्मा, डॉ. अतुल दुबे, डॉ. जेवी राय, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. बीके सिंह, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. हिमांशु भूषण, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. उत्सव सिंह, डॉ. पंकज खत्री, डॉ. आशु पाण्डेय, डॉ. गोपेश चौकसे, डॉ. अरुण तिवारी समेत 20 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। संचालन एएमए के खेल सचिव डॉ. अतुल दुबे ने किया।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अगले 3-4 दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून, घने बादल छाए रहेंगे; बारिश का जारी रहेगा क्रम