Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के डाग पार्क में पालतू कुत्तों की होगी नलबंदी, लगेगा एंटी रेबीज का टीका: अस्पताल में पशु डॉक्टर करेंगे उपचार

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 05 Mar 2026 03:02 PM (IST)

    प्रयागराज के पन्नालाल रोड पर बने डॉग पार्क में पालतू कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण होगा। नगर निगम इसे निजी संस्था को लीज पर देगा। यहां कुत्त ...और पढ़ें

    प्रयागराज शहर के पन्नालाल रोड स्थित डॉग पार्क में पालतू कुत्तों की देखभाल की सुविधा पशु मालिकों को होगी।

    प्रयागराज शहर के पन्नालाल रोड स्थित डॉग पार्क में पालतू कुत्तों की देखभाल की सुविधा पशु मालिकों को होगी। 

    HighLights

    1. लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से शहर में पन्नालाल रोड पर बना है पार्क

    2. एक एकड़ से अधिक है डाग पार्क का दायरा, निर्धारित शुल्क पर इलाज सुविधा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में पन्नालाल रोड पर बनाए गए डाग पार्क मैं कुत्तों की नलबंदी के अलावा उन्हें एंटी रेबीज टीका भी लगाया जाएगा। नगर निगम पांच से 10 वर्ष के लिए निजी संस्था को पार्क को लीज पर देने की तैयारी कर रही है। अगले वित्तीय वर्ष से डाग पार्क का संचालन शुरू हो जाएगा।

    निर्धारित शुल्क पर कुत्तों का हो सकेगा इलाज 

    शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क की पूर्व दिशा में पन्नालाल रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में डाग पार्क का निर्माण किया गया है। डाग पार्क में पालतू कुत्तों का उपचार एवं देखभाल के लिए हाॅस्पिटल का भी निर्माण किया गया है। पशु चिकित्सक यहां पर कुत्तों का तो उपचार करेंगे। यहां पालतू कुत्तोें को यहां पर देखरेख के लिए भी कुछ दिनों तक के लिए छोड़ने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कुत्ता पालने वालों को निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा। डाग पार्क को लीज पर दिए जाने से पार्क की देखरेख के साथ निगम की आय में भी वृद्धि होगी। 

    पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी डाक पार्क में होगा 

    डाग पार्क का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पालतू कुत्तों का उपचार तो होगा ही, रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। इसके अलावा एंटी रेबीज टीका भी लगाया जाएगा। कुत्तों के उपचार को लेकर पार्क में बेहतर पशु चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे।  

    नंबर गेम

    - 15 से 20 हजार है पालतू कुत्तों की संख्या 

    - सात हजार से अधिक है खूंखार विदेशी नस्ल के कुत्तों की संख्या

    - 1.50 लाख है आवारा कुत्तों की संख्या। 

    क्या कहते हैं नगर निगम के अधिकारी?

    नगर निगम के पशुचिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डाॅ. विजय अमृतराज का कहना है कि डाग पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। पार्क को लीज पर देने की तैयारी चल रही है। डॉग पार्क में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन के साथ ही एंटी रेबीज भी लगाने की व्यवस्था रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पुलवामा में तैनात CRPF के दारोगा की कार में लगा दी आग, प्रयागराज के थरवई में अराजकतत्वों की करतूत

    यह भी पढ़ें- कहां छिपा है लूट का आरोपित छैला बाबू...जमीन निगल गई या आसमान, प्रयागराज पुलिस जल्द पकड़ने का कर रही दावा