Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में स्नान करते समय चार लोग डूबे, तीन की चली गई जान

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 16 May 2026 06:51 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में टोंस नदी में स्नान करते समय बड़ा हादसा हो गया। चार लोग डूब गए, जिनमें से दो किशोर और एक युवक सहित तीन की मौत हो गई, ...और पढ़ें

    प्रयागराज के मेजा स्थित बलुआ गांव के टोंस नदी में डूबने की घटना के बाद पुल पर जुटी भीड़। जागरण

    प्रयागराज के मेजा स्थित बलुआ गांव के टोंस नदी में डूबने की घटना के बाद पुल पर जुटी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के घाट पर दुर्घटना

    2. नैनी इलाके के अवंतिका कॉलोनी के रहने वाले थे तीनों मृतक

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव स्थित टोंस नदी में शनिवार शाम स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो किशोर समेत चार लोग डूब गए। एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन की मौत हो गई। इनमें दो बालक और एक युवक है। घटना से घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

    नैनी के अवंतिका कॉलोनी निवासी थे सभी 

    नैनी थानां क्षेत्र के अवंतिका काॅलोनी के रहने वाले रामराज यादव का 12 वर्षीय पुत्र शनि, प्रदीप गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र पीयूष, याेगेंद्र प्रताप का 12 वर्षीय पुत्र आयुष व 35 वर्षीय आदित्य श्रीवास्तव टोंस नदी में स्नान करने शनिवार शाम पहुंचे थे। चारों नहा रहे थे, उसी समय अचानक शनि गहरे पानी में चला गया।

    शनि को बचाने के प्रयास में तीनों डूबे 

    शनि को डूबता देखकर पीयूष व आयुष आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। आदित्य ने तीनों को बचाने की कोशिश की तो वह भी डूब गया। यह देखकर घाट पर मौजूद लोग चारों को बचाने के लिए आवाज लगाने लगे। कुछ दूर पर मौजूद मछुआरों ने आवाज सुनी तो बिना देर किए नदी में कूद गए।

    पीयूष को मछुआरों ने बचा लिया 

    मछुआरों ने पीयूष को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन शनि, आयुष व आदित्य को जब तक बाहर निकाला जाता, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची मेजा पुलिस पीयूष को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। खबर पाकर मृतकों के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों की लाश देखकर बिलखने लगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा; लगाया दहेज हत्या का आरोप

    यह भी पढ़ें- सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क चालक ने रोका ऑटो वाहन, पीछे से डंपर ने मारी टक्कर; एक युवक की मौत व 6 घायल