Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा; लगाया दहेज हत्या का आरोप

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 16 May 2026 03:16 PM (IST)

    प्रयागराज के नैनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके ...और पढ़ें

    संजू निषाद की फाइल फोटो।

    संजू निषाद की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. भाई का आरोप- अक्सर मारपीट करते थे, कई बार हो चुकी थी पंचायत

    2. यमुनापार इलाके में नैनी स्थित महेवा के दुर्गा नगर मुहल्ले की घटना

    संसू, नैनी (प्रयागराज)। यमुनापार के नैनी स्थित महेवा के दुर्गा नगर मुहल्ले में विवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और शव कब्जे में लिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का कारण पता चल सकेगा।

    महेवा पश्चिम पट्टी की घटना

    नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी संजू निषाद की शादी महेवा के दुर्गा नगर मोहल्ले में संतोष कुमार पुत्र प्रकाश निशा डी के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। संजू के भाई नीरज निषाद का कहना है कि शुक्रवार रात करीब दो बजे उसके बहनोई संतोष ने उसे फोन कर बहन की मौत की खबर दी। जब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह बहन के ससुराल पहुंचे तो संजू का शव कमरे में पड़ा था।

    पुलिस के आश्वासन पर मायकेवाले माने  

    इसपर संजू के मायके वाले ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची नैनी थाने की पुलिस ने समझा-बुझाकर आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    विवाहिता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर

    संजू निषाद के भाई नीरज ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के माध्यम से उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन संजू को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर मारा-पीटा करते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क चालक ने रोका ऑटो वाहन, पीछे से डंपर ने मारी टक्कर; एक युवक की मौत व 6 घायल

    यह भी पढ़ें- ईंट-भट्ठों व निर्माण साइटों पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक श्रमिकों से काम नहीं लिया जाएगा, लू से बचाव को गाइडलाइन जारी