ईंट-भट्ठों व निर्माण साइटों पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक श्रमिकों से काम नहीं लिया जाएगा, लू से बचाव को गाइडलाइन जारी
प्रयागराज मंडलायुक्त ने तेज धूप के चलते ईंट-भट्ठों और निर्माण स्थलों पर दोपहर 12 से 4 बजे तक श्रमिकों से काम न लेने के निर्देश दिए हैं। लू से बचाव के ...और पढ़ें

प्रयागराज मंडल के जिलों में तेज धूप व लू से श्रमिकों को बचाने के लिए 12 गाइडलाइन जारी की गई है। फोटो : जागरण आर्काइव
HighLights
तेज धूप के चलते प्रयागराज की मंडलायुक्त ने मंडल के सभी चारों जिलों के डीएम को दिए निर्देश
हीट-वेव से बचाव संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करने को भी दी सख्त हिदायत
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। तेज धूप के चलते ईंट-भट्ठों पर ईंट पथेर, भराई, झोकवा श्रमिकों से लेकर निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूरों तक से दोपहर में 12 बजे से चार बजे तक काम नहीं लिया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंडल के चारों जिलों के जिलाधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं।
श्रमिकों-आमजन को हीट वेव के प्रति करें जागरूक
साथ ही लू को लेकर मंडलायुक्त ने जारी गाइडलाइन भी भेजी है। उन्होंने आमजन, श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्मिंकों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शासन-प्रशासन के हीट वेव से बचाव के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
हीट वेव से बचाव के प्रयास जरूरी
इन दिनों प्रयागराज मंडल में तापमान बढ़ने के साथ हीट वेव (लू) का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे बचाव के उपायों के प्रति आमजन के साथ ही ईट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों, निर्माण साइटो पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों, कारखानों, प्रतिष्ठानों, कोल्ड स्टोरेज के श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करना जरूरी हो गया है, जिससे हीट वेव से बचाव किया जा सके।
पानी, ओआरएस घोल के साथ छाया भी कराई जाए
ईंट-भट्ठों, निर्माण साइटों पर पानी तथा ओआरएस घोल की व्यवस्था के साथ छाया भी कराई जाए। निर्माण साइटों पर श्रमिकों को गमछे, छाता का प्रबंध हो। चिकित्सा पेटी की व्यवस्था के साथ प्राथमिक चिकित्सा का प्रबंध कराएं। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ से इन बिंदुओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा है।
खबरें और भी
भीषण गर्मी, लू को लेकर 12 गाइडलाइन जारी
उत्तर प्रदेश उप श्रमायुक्त कार्यालय प्रयागराज क्षेत्र की ओर से भीषण गर्मी और चल रही लू के मद्देनजर आवश्यक गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत जन-सामान्य को अवगत कराया गया है कि गर्मीं के मौसम में तापमान बदने के साथ हीटवेव अर्थात लू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में प्रयागराज मण्डल में स्थित जनपद प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ के आमज के साय ही ईट-मट्ठों पर कार्यरत मजदूरों निर्माण साइटो पर कार्यरत निर्माण भ्रमिकों, कारखानों/ प्रतिष्ठानों व कोल्ड स्टोरेज के श्रमिकों एवं अघीनस्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को हीट वेव से बचाव के उपायों से अवगत कराते हुए बिन्दुवार अपील की गई है।
1. प्रयागराज मंडल में संचालित कारखानों/प्रतिषानों से संबंधित विभिन्न एसोसिएशन एवं श्रमिक संघों के पदाघिकारियों से अनुरोघ किया गया है कि श्रमिकों को हीट वेव की गंमीरता से अवगत कराते हुये आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराएं।
2. प्रयागराज मण्डल में संचालित ईंट-भट्ठों के सेवायोजकों से अपील की गई है कि वे भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों यथा ईंट पथेर, भराई, छोकवा आदि ब्रमिकों के लिये जल, ओआरएस घोल की व्यवरथा एवं धूप से बचने के लिये छाया की व्यवस्या, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करें तथा ईंट पथाई आदि से सम्बन्धित श्रमिकोंं को यथासंभ् दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विश्राम प्रदान करें।
3. निर्माण साइटों पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों को लू के प्रकोप से बचाने के लिये निर्माण साइटों के सेवायोजकों से अपील की गई है कि वह श्रमिकों को धूप से बचाने के लिए गमछे, छाता की व्यवरथा व जल एवं ओआरएस घोल की समुचित व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा हैंतु उचित संसाधन आदि की व्यवस्था करें। साथ ही संबंधित श्रमिकों को यथासंमव दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक विश्राम प्रदान करें।
4. प्रयागराज मण्डल में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों, कोल्ड स्टोरेज के सेवायोजकों से अपील की गई कि वह अपने कारखानों/ प्रतिष्ठानों में बैठक आयोजित कर लू से बचाव के लिए किए गए व्यवस्थाओं की जानकारी, समीक्षा, समस्या एवं समाधान पर विचार विमर्श व निर्णय लिए जाने की व्यवस्था कराएं एवं लू-प्रकोप से श्रमिकों को बचाने के लिए ययासंमव आवश्यक प्रयास करें।
5. कारखानों/औद्योगिक प्रतिष्ठनों/वाणिप्यिक अधिष्ठानों/दुकानों के सेवायोजकों एवं श्रमिकों की सहमति के अनुसार कार्य के समय को पर्यावरणीय परिस्थति के अनुसार परिवर्तित किए जाने की व्यवस्था ध्यान में रखते हुए करें और उक्त अवधि में विश्राम के समय में श्रमिकों के लिए जल, ओआरएस घोल व स्थान आदि की समुधित व्यवस्था कराएं।
6. प्रयागराज मण्डल में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों/वाणिज्यिक अधिष्ठानों/दुकानों/निर्माण साइटों के सेवायोजकों से अपील की गई है कि वे अपने कारखानों/प्रतिष्ठनों को हवादार बनाए एखने की समुचित व्यतस्था, परिसर में पेयजल एवं कलर आदि उपकरण की सुलम उपलब्यता कराएं तथा अपने कर्मचारियों को सफेद वस्त्र पहनने, फुल स्लोव की शर्ट पहनने एवं अपने
साथ गमछ, पानी की बोतल, ओआरएस घोल आदि भी रखने तथा कर्मकारों से यथासभव धूप में छाते का प्रयोग करने के लिए प्रप्रित करैं।
7. प्रतिष्ठान/कारखाना के सेवायोजक भवनों का कूल रूफ तकनीकी के माघ्यम से निर्माण/मरम्मत कराए जाने के लिए भवन की दीवारों एवं छत को ययोचित सफेद रंग की पुताई कराएं।
8. कारखानों/प्रतिष्ठानों के सेवायोजक अपने कर्मकारों को स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता के साथ हरित पर्यावरण बनाने के लिए प्रेरित करें।
सेवायोजक कर्मकारों को पर्यावरण को संतुलिस बनाने के लिए बनाये जाने हेत परित किया जाये।
9. कारखानों/प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों से नगर वन योजना, हरित वन योजना से जुड़ने के लिए अपील की गई है।
10. सभी कार्यालयों में आने वाले आगन्तुकों हेतु पेयजल एवं कूलर आदि उपकरण की सुलम उपलबता कराये जाने हेतु आवश्यक प्रयास किया जाए।
11. कार्यालयों के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सफेद वस्त्र पहनने, फुल स्लीव की शर्ट पहनने एवं अपने साय गमछे, पानी की बोतल, ओआरएस घोल आदि भी रखें।
12. कार्यसरथलों पर चिकित्सा पेटी की समुचित व्यवरथा के साथ प्राथमिक चिकित्सा हेतु उंचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए तथा सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए।
यह भी पढ़ें- Census 2027 : स्वगणना में प्रयागराज की रैंकिंग धड़ाम, प्रदेश में 69वें स्थान पर, डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने क्यों बदला अपना दशकों पुराना पहचान चिह्न? अब Logo में 17 नहीं 18 सितारे चमकेंगे