Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Census 2027 : स्वगणना में प्रयागराज की रैंकिंग धड़ाम, प्रदेश में 69वें स्थान पर, डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 16 May 2026 12:33 PM (IST)

    जनगणना 2027 के पहले चरण की स्वगणना में प्रयागराज जनपद की रैंकिंग प्रदेश में 69वें स्थान पर आ गई है, जिस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई ...और पढ़ें

    Census 2027 : स्वगणना में प्रयागराज की रैंकिंग प्रदेश में काफी पिछड़ी है।

    Census 2027 : स्वगणना में प्रयागराज की रैंकिंग प्रदेश में काफी पिछड़ी है।

    HighLights

    1. जनगणना के पहले चरण में कराई जा रही है स्वगणना

    2. अधिकारियों को स्वगणना की प्रगति बढ़ाने का निर्देश

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Census 2027 जनगणना के पहले चरण में कराई जा रही स्वगणना में प्रयागराज जनपद की रैंकिंग धड़ाम हो गई। प्रदेश में जिले का 69वां स्थान है। वहीं पहले स्थान पर सोनभद्र जनपद है, जहां सबसे ज्यादा स्वगणना हुई है। जिले की स्थिति खराब होे पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है।

    अधिकारियों में रुचि की कमी से स्वगणना की प्रगति धीमी 

    डीएम ने मातहत अधिकारियों को स्वगणना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्वगणना के लिए जनपद में वैसे तो 14 दिनों का कार्यक्रम बनाया गया था मगर उसका क्रियान्वयन महज औपचारिकता ही रही। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा रुचि न लेने से स्वगणना की प्रगति जिले में बेहद धीमी है। स्वगणना पर प्रशासन का सबसे ज्यादा जोर है मगर कई महत्वपूर्ण विभाग आगे नहीं आ रहे हैं। खासतौर पर शिक्षा, विकास, बाल विकास, पीडब्ल्यूडी, तथा विद्युत विभाग सबसे ज्यादा पीछे है।

    15 मई को जिले में सबसे अधिक स्वगणना

    Census 2027 सात मई से स्वगणना चल रही है। शुक्रवार देर शाम तक 24218 लोगों द्वारा स्वगणना कराई जा सकी है। वहीं गुरुवार तक 19782 व्यक्तियों की स्वगणना हुई थी। शुक्रवार को जिले में सबसे ज्यादा स्वगणना हुई है। दूसरे जिलों में एक लाख के ऊपर स्वगणना हो चुकी है। कई जनपदों में दो लाख के पार स्वगणना हुई है।

    डिजिटल माध्यम से हो रही जनगणना

    स्वगणना के लिए पोर्टल (https://se.census.gov.in) के माध्यम से जनपद के विभिन्न अधिकारियों के द्वारा भी स्वगणना की गई। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराया जा रहा है। स्वप्रेरणा से स्वगणना का प्रावधान किया गया है। जनपद में सात से 21 मई तक स्वगणना होनी है। इस अवधि में 14 दिवसीय विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को चाका सीएचसी तथा अन्य अस्पतालों में स्वगणना कराई गई।

    खबरें और भी

    स्वगणना का प्रचार-प्रसार किया गया 

    Census 2027 नगर पंचायत मऊआइमा में चेयरमैन, पार्षदों तथा स्टाफ ने भी साथ में स्वगणना की। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा अन्य विभागों के स्टाफ ने भी स्वगणना की। स्वगणना का पोस्टर व लाउडस्पीकर कूड़ा गाड़ी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

    यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने क्यों बदला अपना दशकों पुराना पहचान चिह्न? अब Logo में 17 नहीं 18 सितारे चमकेंगे

    यह भी पढ़ें- UP Teacher Recruitment : एडेड महाविद्यालयों में 1150 से ज्यादा शिक्षकों के भरे जाएंगे पद, जुटाए गए रिक्त पद