UP Teacher Recruitment : एडेड महाविद्यालयों में 1150 से ज्यादा शिक्षकों के भरे जाएंगे पद, जुटाए गए रिक्त पद
UP Teacher Recruitment उच्च शिक्षा निदेशालय एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 से अधिक रिक्त पदों का अंतिम परीक्षण कर रहा ...और पढ़ें

UP Teacher Recruitment उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल तैयार होने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज हुई है।
HighLights
प्राप्त रिक्त पदों के विवरण (अधियाचन) का अंतिम परीक्षण करा रहा उच्च शिक्षा निदेशालय
शिक्षा सेवा चयन आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल पर अगले सप्ताह भेजे जाने की तैयारी
राज्य ब्यू्रो, जागरण, प्रयागराज। UP Teacher Recruitment उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल तैयार हो जाने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में तेजी आ गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के रिक्त पदों की समेकित सूचना शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजने के बाद रिक्त 23,213 पदों का ई-अधियाचन पोर्टल पर जल्द आनलाइन अपलोड करेगा।
रिक्त पदों का विवरण भेजने की तैयारी
UP Teacher Recruitment इसके अलावा उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों से प्राप्त प्राचार्यों एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,150 से ज्यादा रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) भेजने की तैयारी तेज कर दी है। पदों का अंतिम परीक्षण किए जाने के बाद अगले सप्ताह आनलाइन अधियाचन आयोग को भेजे जाने की उम्मीद है।
प्राचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पद
उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल निर्माण प्रक्रिया के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया था। 1,000 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर एवं 150 से अधिक प्राचायों के पद रिक्त हैं।
महाविद्यालयों ने रिक्त पदों का विवरण भेजा
कई महाविद्यालयों द्वारा रिक्त पदों का विवरण भेजने की प्रक्रिया में त्रुटि रह गई थी। कुछ में प्रबंधतंत्र की ओर से हस्ताक्षर नहीं किए गए थे, कुछ में अन्य त्रुटियां थीं। त्रुटियां ठीक करते हुए महाविद्यालयों ने रिक्त पदों का विवरण उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है।
खबरें और भी
नई शिक्षक भर्ती जल्द आने की उम्मीद
UP Teacher Recruitment शिक्षा निदेशक डाॅ. बीएल शर्मा के निर्देश पर परीक्षण कर देखा जा रहा है कि पदों के विवरण मानक के अनुरूप हैं या नहीं। अधिकांश पदों का परीक्षण कर लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह निदेशालय आनलाइन माध्यम से रिक्त पदों का ई-अधियाचन आयोग के पोर्टल पर प्रेषित कर देगा। इस तरह नई शिक्षक भर्ती जल्द आने की उम्मीद बढ़ गई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर चयन प्रक्रिया
शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से एडेड महाविद्यालयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर चयन की प्रक्रिया विज्ञापन संख्या-51 के तहत चल रही है। 33 विषयों के 910 पदों के लिए लिखित परीक्षा 28-29 अप्रैल को कराई गई है, जिसका परिणाम घोषित किया जाना अभी शेष है। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी भर्ती विज्ञापन में बीएड विषय के 107 पदों के लिए आयोग ने विज्ञापन जारी कर आनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसकी लिखित परीक्षा 28 जुलाई को प्रस्तावित है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से यह भर्ती पूरी की जाएगी।