Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में कार चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    By TARA CHANDRA GUPTAEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 01:12 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के कल्याणी देवी इलाके में नशे में धुत्त एक कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे चालक को भीड़ ...और पढ़ें

    प्रयागराज के अतरसुइया में शुक्रवार रात कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए।

    प्रयागराज के अतरसुइया में शुक्रवार रात कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए।

    HighLights

    1. प्रयागराज में हिट एंड रन की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं

    2. कल्याणी देवी मुहल्ले में घटना, अतरसुइया पुलिस ने की कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में रफ्तार का वार थम नहीं रहा है। अब कल्याणी देवी क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग चोटिल हो गए। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और फिर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

    कौशांबी का आरोपित कल्याणी देवी मुहल्ले में रहता है  

    अतरसुइया पुलिस आरोपित चालक शिव चरण पुत्र राम सुमेर से पूछताछ कर रही है। उसकी अर्टिगा कार को सीज कर दिया गया है। अभियुक्त शिवचरण मूल रूप से हसनपुर सरायअकिल कौशांबी का निवासी है। यहां सत्तीचौरा कल्याणी देवी मुहल्ले में रहता है। हादसा शुक्रवार रात हुआ।

    कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई  

    बताया गया है कि कल्याणी देवी मुहल्ले में एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इससे तीन लोग चोटिल हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। लोगों के पीछा करने वाले कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकरा गई। तब भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और फिर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।

    इंस्पेक्टर अतरसुइया बोले- चोटिल लोगों की जानकारी नहीं 

    इस संबंध में इंस्पेक्टर अतरसुइया राम मूर्ति यादव का कहना है कि नशे की हालत में चालक कार चला रहा था। हादसे में चोटिल लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। किसी ने थाने पर शिकायत भी नहीं दी है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन लोग घायल हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भांग विक्रता पर बदमाशों ने तीन फायर किए, बाल-बाल बचा, बाइक से हुए फरार, शिवकुटी की घटना

    यह भी पढ़ें- संगम नगरी के इन ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर की गई धांधली, संबंधित ग्राम प्रधानों के छिने अधिकार, खाता सीज