Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण ध्यान दें, प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन का संचालन रात नौ बजे जंक्शन से शुरू हो गया है, देखें अपडेट समय सारिणी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 18 May 2026 06:15 PM (IST)

    प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन का संचालन अब प्रयागराज जंक्शन से रात 9 बजे शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों को गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए सुव ...और पढ़ें

    प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।

    प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।

    HighLights

    1. गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आरामदायक

    2. गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लिए आरामदायक सफर।

    3. अब आइआरसीटीसी के साथ ही काउंटर से भी ट्रेन का टिकट उपलब्ध

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन के रूप में प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन से रात में नौ बजे शुरू कर दिया गया। नई समय सारिणी अपडेट कर दी गई है। अब आइआरसीटीसी और काउंटर से भी टिकट उपलब्ध है। नए समय का ट्रायल सफल होने के बाद इस बदलाव को लागू कर दिया गया है।

    रात में आठ बजे से नियमित संचालन शुरू 

    अभी तक यह रात में आठ बजे चलाई जा रही थी, लेकिन इससे प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम नहीं हो रहा था, इसके चलते नया बदलाव किया गया है। हालांकि इसे अभी तक रीशेड्यूल के रूप में दर्शाया जा रहा था। 17 मई तक भीड़ का आकलन करने के बाद इसका रात नौ बजे से नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है।

    पहले सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलती थी ये ट्रेन 

    पिछले दिनों इस स्पेशल ट्रेन का प्रस्थान और आगमन सूबेदारगंज के बजाय प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया था। नए बदलाव से अब गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से दादरी) विशेष ट्रेन प्रत्येक रात नौ बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी। रास्ते में सिराथू, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा स्टेशनों पर रुकते हुए यह अगले दिन सुबह 7:15 बजे दादरी पहुंचेगी।

    कन्फर्म सीट न मिलने की समस्या दूर 

    गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से प्रयागराज)वापसी में यह ट्रेन दादरी से रात 10:15 बजे खुलेगी और सुबह नौ बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे के इस निर्णय से उन यात्रियों को काफी सुविधा होगी जो प्रयागराज एक्सप्रेस या हमसफर जैसी ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिलने के कारण परेशान थे। इस बदलाव का सीधा फायदा उन यात्रियों को होगा जो गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आवागमन करना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के BCom द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित, 80.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल

    यह भी पढ़ें- सुबह नौ बजे से चलने लगी लू, 10 बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा; पूरे दिन भट्टी की तरह तपती रही संगम नगरी