प्रयागराज में बाढ़ संकट के बीच शासन का फैसला, दो IAS समेत 34 अफसरों को मैदान में उतारा
प्रयागराज में गंगा, यमुना सहित कई नदियों के उफान पर होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर दो आईएएस समेत 34 उच्चाधिकारियों को मैदान में उतारा गया है।

यमुना बैंक रोड स्थित कालीघाट प्रेरणा स्थल बाढ़ के पानी में डूबा और बलुआघाट बारादरी बाढ़ के पानी में डूबी
HighLights
गंगा, यमुना सहित कई नदियां प्रयागराज में उफान पर।
दो आईएएस समेत 34 उच्चाधिकारी बाढ़ प्रबंधन में जुटे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए सख्त निर्देश।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में गंगा, यमुना, टोंस, बेलन, टुड़ियारी, गोरमा, लपरी, सेवटी, कर्णावती, वरुणा, मनसैइता के उफान पर होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर दो आईएएस अधिकारियों समेत 34 उच्चाधिकारियों को मैदान में उतार दिया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त साईं तेजा, सीडीओ हर्षिका सिंह के साथ ही सभी सात एडीएम, 16 एसडीएम (न्यायिक भी), चार एसीएम, आठ तहसीलदारों के अलावा सीएमओ, अपर पुलिस आयुक्त यातायात, मुख्य अभियंता विद्युत, महाप्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, डीआइओएस, उप कृषि निदेशक, एसई पीडब्ल्यूडी, एसई जल निगम, सीवीओ, सीएफओ, डीएसओ, जिला मलेरिया अधिकारी, एक्सईएन नगर निगम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, अभिहीत अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एसई विद्युत, महाप्रबंधक जल संस्थान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सेनानायक पीएसी, डीपीआरओ को लगाया गया है।
