Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में शार्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 06:14 PM (IST)

    प्रयागराज के कोरांव नगर पंचायत में गुरुवार को एक हार्डवेयर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर ...और पढ़ें

    प्रयागराज के कोरांव में हार्डवेयर गोदाम में आग लगने के बाद उठता धुआं, जुटी भीड़। जागरण

    प्रयागराज के कोरांव में हार्डवेयर गोदाम में आग लगने के बाद उठता धुआं, जुटी भीड़। जागरण 

    HighLights

    1. यमुनापार के कोरांव नगर पंचायत में हुई घटना

    2. बस्ती के बीच में आग लगने से लोगों में मची खलबली

    संसू, जागरण, कोरांव (प्रयागराज)। यमुनापार के कोरांव नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर एक हार्डवेयर गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान चलकर राख हो गया। बस्ती वाले इलाके में गोदाम होने के कारण आसपास के लोगों में खलबली मच गई।

    चमनगंज के हार्डवेयर की दुकान में आग

    कोरांव नगर पंचायत के कोरांव-मांडा मार्ग पर नगर पंचायत कोरांव निवासी आशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार का चमनगंज मुहल्ले में हार्डवेयर का गोदाम स्थित है।वह पीवीसी पाइप के थोक विक्रेता है। गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम में धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी गोदाम मालिक को दी। तब तक मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।

    दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई

    सूचना पर दमकल की गाड़ी व कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके । पीड़ित दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि गोदाम में रखा सामान जल जाने से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन पर छेड़छाड़ का मुकदमा, छात्रा का आरोप- केबिन में की अश्लील हरकत

    यह भी पढ़ें- NCR में खेल कोटा भर्ती का रिजल्ट RRC ने जारी किया, 25 खिलाड़ियों का चयन; यहां देखें चयनितों की सूची

    खबरें और भी