Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में कुछ दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, इस सप्ताह में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 02:24 PM (IST)

    प्रयागराज में मई के अंत में मिली बारिश से राहत अब खत्म हो रही है, और इस सप्ताह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बढ़ती उमस के साथ, जू ...और पढ़ें

    प्रयागराज में सात जून तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    प्रयागराज में सात जून तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    HighLights

    1. सात जून तक लगातार बढ़ेगा तापमान

    2. हवा में नमी बढ़ने से उमस करेगी परेशान

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से भले ही भीषण गर्मी से संगम वासियों को कुछ राहत मिली हो, लेकिन अब मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। इस सप्ताह में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा और सात जून तक 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसके साथ ही हवा में नमी बढ़ने से उमस लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई है।

    चिपचिपी गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी 

    चार दिन पहले हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब बारिश का असर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। सोमवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। यही वजह है कि तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद लोग चिपचिपी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। दिन में धूप निकलने के साथ उमस का असर और बढ़ रहा है।

    दो मई से बढ़ेगी गर्मी

    मौसम विभाग के अनुसार आज यानी पहली मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में लगातार वृद्धि होगी। मंगलवार और बुधवार को 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। यदि आसमान साफ रहा और लू चलने की स्थिति बनी तो सप्ताह के अंत तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    नौतपा कमजोर रहा तो कैसा होगा मानसून?

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष नौतपा का प्रभाव भी सामान्य वर्षों की तुलना में कमजोर रहा है। नौतपा के शुरुआती तीन दिनों में ही तेज गर्मी देखने को मिली, जबकि बाद के दिनों में बादल और बारिश का असर बना रहा। परंपरागत मौसम मान्यताओं के अनुसार नौतपा के दौरान पड़ने वाली तीखी गर्मी मानसून की सक्रियता के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में इस बार नौतपा के कमजोर रहने से मानसून की तीव्रता और वर्षा के वितरण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

    खबरें और भी

    गर्मी और उमस मिलकर करेगी परेशान 

    विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बढ़ा तापमान और उमस का संयुक्त प्रभाव लोगों को अधिक परेशान कर सकता है। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रयागराज में बारिश से मिली राहत समाप्त होती दिख रही है और जून के पहले सप्ताह में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर लौटने के संकेत मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- RRB CBT Result 2025 : आरआरबी प्रयागराज ने तकनीशियन ग्रेड-तीन भर्ती का रिजल्ट जारी किया, 235 अभ्यर्थी सफल

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नृशंस हत्या : प्रेम विवाह का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला, चली गई जान