RRB CBT Result 2025 : आरआरबी प्रयागराज ने तकनीशियन ग्रेड-तीन भर्ती का रिजल्ट जारी किया, 235 अभ्यर्थी सफल
RRB CBT Result 2025 आरआरबी प्रयागराज ने तकनीशियन ग्रेड-तीन भर्ती 2025 के लिए सीबीटी परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 235 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन सफल उ ...और पढ़ें

RRB CBT Result 2025 : आरआरबी प्रयागराज ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
HighLights
सफल उम्मीदवारों के अनुक्रमांक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड
सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए अनंतिम रूप से शार्टलिस्ट किया गया है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB CBT Result 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), प्रयागराज ने तकनीशियन ग्रेड-तीन (2025) के पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 235 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिन्हें अब अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से शार्टलिस्ट किया गया है। भर्ती बोर्ड ने सफल उम्मीदवारों के अनुक्रमांक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
परिणाम और स्कोर कार्ड की उपलब्धता
उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा मार्च 2026 में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आरआरबी प्रयागराज के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना व्यक्तिगत परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम देखने की यह सुविधा 16 जून 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी, अतः अभ्यर्थी समय रहते अपना विवरण चेक कर लें। सफल अभ्यर्थियों की सूची आरोही क्रम में तैयार की गई है, इसे मेरिट का क्रम न माना जाए।
आगामी प्रक्रिया : दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल
RRB CBT Result 2025 शार्टलिस्ट किए गए 235 उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए ई-काल लेटर जल्द ही ईमेल और एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के अगले ही दिन उम्मीदवारों को रेलवे के नामित अस्पतालों में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
उम्मीदवार दलालों से सावधान रहने की सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इस पूरी प्रक्रिया के लिए कम से कम तीन से चार दिनों की तैयारी के साथ आएं। दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनके स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट प्रस्तुत करने होंगे। आरआरबी ने उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी वादों से सावधान रहने की सलाह दी है। चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मेरिट और योग्यता के आधार पर किया गया है। अभ्यर्थी भविष्य के अपडेट के लिए नियमित रूप से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
खबरें और भी
तकनीशियन ग्रेड-तीन का कार्य और उत्तरदायित्व
RRB CBT Result 2025 रेलवे में तकनीशियन ग्रेड-तीन का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस पद पर चयनित होने वाले कर्मचारियों का मुख्य कार्य भारतीय रेलवे की तकनीकी संपत्तियों का रखरखाव और मरम्मत करना होता है। उनके प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।
तकनीकी रखरखाव : ट्रेनों के कोच, वैगन और बिजली के उपकरणों की नियमित जांच और मरम्मत करना।
सुरक्षा सुनिश्चित करना : पटरियों, सिग्नल प्रणालियों और इंजनों का बारीकी से निरीक्षण करना ताकि ट्रेन संचालन में कोई तकनीकी खराबी न आए।
वर्कशाप कार्य : रेलवे शेड्स और वर्कशाप में खराब पुर्जों को बदलना और मशीनों का कुशल संचालन सुनिश्चित करना।