Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती फिर प्रेम विवाह और अब हत्या, इलेक्ट्रिक ऑयरन से पत्नी के सिर पर प्रहार कर ले ली जान

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 26 Mar 2026 01:51 PM (IST)

    प्रयागराज के झूंसी स्थित चमनगंज में पति ने पत्नी के सिर पर इलेक्ट्रिक ऑयरन से वार कर हत्या कर दी। दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोप ...और पढ़ें

    प्रयागराज के झूंसी स्थित चमनगंज में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित के घर पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य। जागरण

    प्रयागराज के झूंसी स्थित चमनगंज में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित के घर पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य। जागरण

    HighLights

    1. प्रयागराज के गंगापार में झूंसी स्थित चमनगंज में हुई वारदात

    2. हेमंत-श्वते ने की थी कोर्ट मैरिज, 3 वर्ष की बेटी है

    3. पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है 

    संसू, झूंसी (प्रयागराज)। कुछ वर्ष पूर्व खुशी-खुशी के माहौल में हेमंत वर्मा और स्वीटा की शादी हुई थी। दंपती की एक तीन वर्षीय बेटी भी है। स्वीटा को क्या पता चला था कि मामूली विवाद में पति इतना क्रूर हो जाएगा कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। प्रयागराज के गंगापार इलाके में ऐसा ही कुछ हुआ, जिसे सुनकर लोग अवाक रह गए कि पत्नी को वािवाद की इतनी बड़ी सजा मिली। 

    हेमंत ने श्वेता से 2021 में कोर्ट मैरिज की थी

    कहा गया है कि झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज निवासी हेमंत वर्मा की दोस्ती इंस्ट्राग्राम पर गुरुदासपुर पंजाब निवासी 40 वर्षीय स्वीटा से कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। इसके बाद 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। हेमंत बैग मरम्मत का काम करता है। उनकी एक तीन वर्ष की बेटी एस्टर है। बताते हैं कि बुधवार रात सभी साथ में खाना खाए।

    swita file photo

    रात में किसी बात को लेकर दंपती में हुआ था विवाद 

    सोने से पहले हेमंत वर्मा और स्वीटा में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि बात बढ़ी तो इससे आक्रोशित होकर हेमंत ने इलेक्ट्रिक आयरन से स्वीटा के सर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उसका सर फट गया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस हेमंत को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया कत्ल की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। 

    आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ

    हत्या की सूचना पाकर थोड़ी देर बाद एसीपी और थानाध्यक्ष झूंसी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपित पति से पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बेवफा पत्नी को सजा दिलाने के लिए अदालत की शरण लेगा राजू, कौशांबी में हैरतअंगेज घटना हुई थी

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2026 की 42 उत्तर पुस्तिकाओं में बाहर से लिखकर जमा की गई थीं ‘ब’ कापियां, मूल्यांकन में पकड़ी गई गड़बड़ी