Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमिका से बात करते समय आइटीआइ के छात्र ने खुद को मारी थी गोली, सीडीआर और वाट्सएप चैट से खुला राज

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 07:57 PM (IST)

    प्रयागराज के घूरपुर में एक आईटीआइ छात्र की गोली लगने से हुई मौत का रहस्य खुला। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र ने प्रेमिका से बात करते हुए खुद को गोली ...और पढ़ें

    प्रयागराज के घूरपुर में गोली मारकर आत्महतया करने करने वाले छात्र साहिल शुक्ला की फाइल फोटो।

    प्रयागराज के घूरपुर में गोली मारकर आत्महतया करने करने वाले छात्र साहिल शुक्ला की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. प्रेमिका की बेवफाई से था परेशान, पुलिस ने की पूछताछ

    2. प्रयागराज में घूरपुर थाना क्षेत्र में गोली लगने से हुई थी मौत

    संसू, जागरण, घूरपुर (प्रयागराज)। यमुनापार में घूरपुर के चक गौरीशंकर गांव स्थित शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल में गोली लगने से आइटीआइ छात्र की हुई मौत मामले का सच सामने आ गया है। पुलिस ने मृतक छात्र साहिल शुक्ला के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो परत दर परत सब कुछ आइने की तरह साफ हो गया। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान की मानें तो छात्र प्रेमिका की बेवफाई से परेशान था। गुरुवार देर रात फोन पर प्रेमिका से बात करते समय ही उसने खुद को गोली मारी थी। इस मामले में युवती से भी पूछताछ की गई है।

    लालापुर थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी रेवती रमण शुक्ला का पुत्र साहिल शुक्ला आइटीआइ कर रहा था। वह चक गौरीशंकर गांव में रहने वाले अपने फूफा लक्ष्मीकांत तिवारी उर्फ अनिल तिवारी के यहां रहता था। अनिल तिवारी का गांव में शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल है, जिसकी देखरेख साहिल करता था। यहीं एक कमरे में वह रहने भी लगा था। 

    शुक्रवार सुबह स्कूल स्थित कमरे में उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। सिर में गोली लगी थी और तमंचा वहीं पड़ा था। मोबाइल जमीन पर गिरा हुआ था। कान में ईयरफोन लगा था। पुलिस को उसी समय संदेह हो गया था कि साहिल ने किसी से बात करते समय खुद को गोली मारी है। शनिवार को पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। 

    एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि वर्ष 2024 में साहिल का नैनी की रहने वाली एक युवती से प्रेम हो गया था। युवती अक्सर घूरपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां आती थी और साहिल से उसकी मुलाकात होती थी। इधर, कुछ समय से उसकी प्रेमिका ने उससे दूरी बना ली। साहिल ने पता किया तो मालूम चला कि वह किसी दूसरे युवक से प्रेम करने लगी है।

    खबरें और भी

    गुरुवार की देर रात साहिल ने प्रेमिका को फोन लगाया और करीब 85 मिनट तक बातचीत की। इसी बीच बात करते-करते साहिल ने अपनी कनपटी में तमंचे से गोली मार ली। मोबाइल फोन उसके हाथ से नीचे गिर पड़ा, लेकिन कुछ देर तक चालू रहा। प्रेमिका ने फोन काटकर वाट्सएप पर मैसेज भेजना शुरू किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

    शुक्रवार सुबह युवती ने अपनी एक सहेली के मोबाइल से साहिल को फोन करवाया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला। सीडीआर में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस युवती के घर नैनी पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि वह साहिल से बातचीत तो करती थी, लेकिन अंतरजातीय होने के चलते उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

    इसी बीच नैनी के ही सजातीय युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी जानकारी साहिल को हुई तो वह इस बारे में पूछने लगा था, जिस पर उसने साहिल से कहा कि वह उससे कोई मतलब नहीं रखना चाहती। क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल के 80 वर्षीय बंदी की मौत, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

    यह भी पढ़ें- गद्दारी मतलब...मौत या जेल, साइबर अपराधी ने मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी; वाट्सएप पर काल करके दी धमकी