Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल के 80 वर्षीय बंदी की मौत, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 05:36 PM (IST)

    प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 80 वर्षीय कैदी राम विशाल की इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। फतेहपुर जिले के ...और पढ़ें

    प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल की फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

    प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल की फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. तबीयत बिगड़ने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था

    2. फतेहपुर जिला निवासी बंदी वर्ष 1999 में हत्या के मामले में था नामजद 

    संसू, नैनी (प्रयागराज)। केंद्रीय कारागार नैनी में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक 80 साल के वृद्ध बंदी की इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। उसे बीते 19 फरवरी की सुबह करीब चार बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    दो अगस्त 2022 से जेल में निरुद्ध था

    फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना सहनीपुर गांव निवासी 80 वर्षीय राम विशाल पुत्र छेद्दू लोहार वर्ष 1999 में हत्या के मामले में नामजद किया गया था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास के अलावा आठ हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया था। उसे दो अगस्त 2022 को केंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध किया गया था।

    एसआनएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

    18 फरवरी की रात अचानक राम विशाल की तबीयत बिगड़ गई। 19 फरवरी की भोर में चार बजे उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 27 फरवरी की देर रात उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    यह भी पढ़ें- SIR in Prayagraj : पिता की उम्र 25 तो पुत्र की 45 वर्ष, एक व्यक्ति के चार पिता...नोटिस पाकर चकराया परिवार

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आधी रात असलहाधारियों का आतंक, पुराना मकान और चार दुकानों को किया जमींदाज; फायरिंग कर फैलाई दहशत

    खबरें और भी