प्रयागराज शहर से गांव तक सड़कों का कायाकल्प जल्द, फ्लाईओवर-हेलीपैड भी बनेंगे; जाम नहीं लगेगा तो सफर होगा आरामदायक
प्रयागराज में 9823 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़कों, फ्लाईओवर और हेलीपैड का निर्माण होगा, जिससे शहर का कायाकल्प होगा। यह परियोजना जाम से मुक्ति द ...और पढ़ें

प्रयागराज में 9823 करोड़ रुपये से बेहतर सड़क, फ्लाईओवर आदि बनाने की तैयारी है।
HighLights
9823 करोड़ रुपये से अधिक का बजट होगा खर्च
शासन से मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा निर्माण
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग की दशा को सुधारने का खाका तैयार हो गया है। सड़कें गड्ढामुक्त होकर चमकेंगी। फ्लाईओवर का निर्माण होने से जाम से मुक्ति मिलेगी। हवाई सफर कराने को हेलीपैड बनाया जाएगा। इससे लोगों का सफर आरामदायक व बेहतर हो सकेगा।
मुख्यमंत्री शीघ्र कार्ययोजना को दे सकते हैं मंजूरी
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पूरी कार्य योजनातैयार कर ली है। प्रतीक्षा शासन से मंजूरी मिलने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पीडब्ल्यूडी है। संभावना है कि जुलाई महीने में वह पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्ययोजना को मंजूरी दे देंगे।
शहर से लेकर गांवों तक सड़क, पुल व फ्लाईओवर बनेंगे
लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम ने 1180 विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाया है। इसमें 9823.64 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दे सकते हैं। इसके बाद शहर से लेकर गांव तक सड़क, पुल, फ्लाईओवर, हेलीपैड का निर्माण शुरू हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी से 883 नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार
पीडब्ल्यूडी ने सभी खंडों की ओर से चालू वित्तीय वर्ष के लिए समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 883 नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नई सड़कों की दूरी 1364.96 किलोमीटर रहेगी। इसके लिए 1066 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
खबरें और भी
नंबर गेम
30 सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
883 सड़कों का नवनिर्माण
6 फ्लाइओवर और बाईपास
106 रोड सेफ्टी
5 हेलीपैड का निर्माण
109 लघु सेतु का निर्माण
19 दीर्घ सेतु का निर्माण
22 भवन बनाए जाएंगे।
1329 करोड़ रुपये से सड़क चौड़ी व सुदृढ़ होंगी
वर्षों पहले बनाई गई 30 सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करने की योजना बनाई गई है, जिसकी दूरी 387 किलोमीटर से अधिक है। चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 1329 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित है।
1.96 करोड़ रुपये से पांच हेलीपैड बनाए जाएंगे
पांच हेलीपैड अलग-अलग तहसीलों में बनाए जाएंगे। इसमें 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं, 158 करोड़ में 109 छोटी पुलिया का निर्माण किया जाएगा जिसकी लंबाई 60 मीटर से कम रहेगी।
सेतु निगम 19 बड़े पुलों का निर्माण कराएगा
सेतु निगम की ओर से 60 मीटर से अधिक दूरी वाले 19 बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण में 4100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पीके राय ने बताया कि विकास कार्यों की योजना बनाई गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद तेजी से कार्य शुरू कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क, पुल, हेलीपैड, पुलिया आदि के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ विकास कार्यों को लेकर जल्द बैठक हाेगी। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
- नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग।