Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में 1200 एकड़ में फैली इरादतगंज हवाई पट्टी से हटेगा कब्जा, पीडीए बनाएगा हाईटेक टाउनशिप

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 14 May 2026 04:00 PM (IST)

    प्रयागराज के घूरपुर स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर ...और पढ़ें

    प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर यमुनापार के घूरपुर स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी।

    प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर यमुनापार के घूरपुर स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी।

    HighLights

    1. सेना की पुरानी, गैर-कार्यात्मक हवाई पट्टी के संरक्षण को उच्च स्तरीय कमेटी गठित  

    2. एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में एसडीएम, एसीपी व खनन अधिकारी टीम में 

    3. हवाई पट्टी के ठीक अलग-बगल ईंट-भट्टों के लिए मिट्टी खनन से हो गए हैं बड़े-बड़े गड्ढे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर यमुनापार के घूरपुर में इरादतगंज हवाई पट्टी की कुछ जमीन पर कब्जा हो गया है। अगल-बगल की जमीन की मिट्टी निकाल ली गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ईंट-भट्ठों के लिए यहां मिट्टी का भारी पैमाने पर अवैध खनन हुआ है। कुछ वर्ष पहले एक राजनीतिक दल की रैली के दौरान स्ट्रिप के रनवे पर बड़ा सा मंच बनवा दिया गया।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कब्जा हटाने के दिए निर्देश 

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उप्र शासन को भेजे गए पत्र में हवाई पट्टी की भूमि पर हुए कब्जे को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। हवाई पट्टी को दुरुस्त कराकर संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम राजस्व विनीता सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम करछना व बारा, एसीपी घूरपुर व ज्येष्ठ खनन अधिकारी की जांच कमेटी गठित की है। इसके संरक्षण के लिए इन्हीं अधिकारियों की समिति गठित की गई।

    खास-खास

    - 1200 एकड़ में है यह हवाई पट्टी, दो किमी लंबा है इसका रनवे

    - 40 वर्षों से इसका नहीं हो रहा उपयोग, अब कराया जाएगा खाली

    द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश काल में बनी एयरस्ट्रिप  

    यह सेना की 1200 एकड़ की पुरानी, गैर-कार्यात्मक हवाई पट्टी है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश काल में बनी एयरस्ट्रिप है, जिसका उपयोग रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जाता था। कई दशकों से बंद थी व इसकी जमीन पर अवैध रूप से गांव, बस्तियां बस गई हैं। काफी जमीन पर खेती भी की जा रही है। यह हवाई पट्टी कभी एयरफोर्स की ट्रेनिंग और हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए इस्तेमाल की जाती थी। लगभग 40 वर्षों से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। 

    घूरपुर क्षेत्र में स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी की भूमि पर कब्जे के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। पहले जमीन की पैमाइश कराए जाएगी, फिर कब्जाधारकों को नोटिस जारी कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
    - विनीता सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

    खबरें और भी

    हाईटेक टाउनशिप विकसित करने की है योजना

    इस हवाई पट्टी पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से हाईटेक टाउनशिप बसाने की योजना है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से राजस्व विभाग से पत्राचार भी शुरू हो गया है, जिसके बाद जमीन हस्तांतरण की बातचीत प्रारंभ की गई है।

    यह भी पढ़ें- म्योहाल, लोक सेवा आयोग, महर्षि भरद्वाज चौराहा सहित 12 स्थानों से हटेंगे टेबल टाॅप स्पीड ब्रेकर, जाम से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- सरकारी गोशाला में अनियमितता, भूसे पर हरे चारे का छिड़काव कर गोवंशों को खिलाया जा रहा था: पीसीडीएफ के एमडी का चढ़ा पारा