Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पर फिर दो मुकदमा दर्ज, प्रयागराज में दो गुटों के बीच बढ़ रही रंजिश

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

    किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी बेगम पर प्रयागराज में दो नए मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें अपहरण, मारपीट और धमकी देने के आरोप हैं। यह विवाद किन्नर अखा ...और पढ़ें

    किन्नर अखाड़ा गुट के बीच विवाद बढ़ गया है, एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

    किन्नर अखाड़ा गुट के बीच विवाद बढ़ गया है, एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

    HighLights

    1. एक पक्ष ने एक एफआईआर दर्ज कराई

    2. दूसरे पक्ष ने अब तक तीन मुकदमे लिखवाए

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा गुट के बीच शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। एक पक्ष ने एक एफआइआर दर्ज कराई तो दूसरे पक्ष की तरफ से अब तक तीन मुकदमे लिखे जा चुके हैं। इसमें दो अभियोग खुल्दाबाद थाने में पंजीकृत किया गया है, जिसमें किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी बेगम उर्फ छोटी चौरसिया और उनके सहयोगियों को आरोपित बनाया गया है।

    अगवा, मारपीट व धमकी देने का आरोप

    किन्नर सना उर्फ उमंग की तहरीर पर खुल्दाबाद थाने में छोटी बेगम, अजय चौरसिया, रोहित काली, माही, चांदनी, महक और अज्ञात के खिलाफ केस लिखा गया है। आरोप है कि चार दिन पहले पूर्वी का फोन आया। एक्सीडेंट का बहाना बताकर रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर छोटी समेत अन्य लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट करते हुए साथ ले गए। इसी तरह किन्नर तुबा ने भी छोटी समेत अन्य पर अगवा करके पिटाई और धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    पूर्व में अधिवक्ता ने कई पर दर्ज कराया था मुकदमा 

    इससे पहले अधिवक्ता नवीन सिंह ने छोटी चौरसिया उर्फ छोटी गुरू समेत कई खिलाफ करेली थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया था। जबकि इन नवीन, टीना सहित कई के खिलाफ छोटी गुरू ने एफआईआर लिखवाई थी।

    किन्नर अखाड़ा के गुटों में बढ़ रही रंजिश

    दोनों पक्षों की तरफ से लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप को लेकर किन्नर अखाड़ा के गुटों में रंजिश बढ़ती ही जा रही है। उधर, पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में छिपे हैं संदिग्ध रोहिंग्या व बांग्लादेशी, इनपुट मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सर्च आपरेशन शुरू

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अब 4894 मतदेय स्थल, हर पोलिंग बूथ पर 1100 मतदाता, SIR में वोटर्स कम होने से घटे 269 बूथ